..................... Parineeti Chopra seen at Mumbai airport amid marriage news with Raghav Chadha , video went viral - Hindi Filmibeat

शादी की खबरों के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर खिलखिलाती दिखी परिणीति चोपड़ा, राघव की होने वाली दुल्हनिया का चमका नूर

Parineeti Chopra

Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबरों में लगातार बनी हुई हैं। सगाई होने के बाद से एक्ट्रेस (Parineeti Chopra) की शादी को लेकर भी कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं परंतु अभी इस पर परिणीति और राघव चड्ढा (Raghav Chadha)ने कोई बयान नहीं दिया है। इन्ही सबके बीच में परिणीति चोपड़ा मुंबई एयरपोर्ट पर शानदार अंदाज में देखी गई। इस दौरान होने वाली दुल्हनियां के चेहरे का नूर साफ नजर आ रहा था।

मुंबई एयरपोर्ट पर परिणीति चोपड़ा-

बॉलीवुड एक्ट्रेस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जो कि मुंबई एयरपोर्ट का है। मंगलवार को राघव चड्ढा की होने वाली दुल्हनिया परिणीति चोपड़ा मुंबई एयरपोर्ट पर देखी गईं। इस दौरान अभिनेत्री ने सफेद रंग का एक को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसमें वह कूल वाइब्स देती नज़र आईं।

अपने इस को-ऑर्ड सेट के साथ अभिनेत्री ने सफेद रंग के स्नीकर्स और चेहरे पर गोल फ़्रेम वाले सनग्लासेस भी लगाए हुए थे। इसके साथ ही वह हाथ में काले रंग का सैंट लौरेंन्ट ब्रांड का बैग लिए खुशी से अपनी कार से बाहर निकलीं और पैपराजी को जमकर पोज दिए साथ ही मुस्कुराते हुए एयरपोर्ट के अंदर चली गई।

इस दौरान होने वाली दुल्हन परिणीति चोपड़ा के चेहरे पर अलग ही नूर था जो कि साफ झलक रहा था। सोशल मीडिया पर जैसे ही परिणीति चोपड़ा का वीडियो वायरल हुआ फैंस ने जमकर कमेंट करना शुरु कर दिया। कई यूर्जस ने दो परिणीति की खूबसूरती की तारीफ की और कई सारे लोगों ने परिणीति से सोशल मीडिया पर ही उनकी शादी की तारीख पूछ ली।

जल्द होगी परिणीति और राघव की शादी-

जब से राजनेता राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की सगाई हुई है तब से सभी शादी का इंतजार कर रहें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणिती और राघव की शादी की तैयारियां 23 सितंबर से शुरू हो जाएंगी। वही 25 सितंबर को दोनों शादी के सात फेरे लेंगे। खैर फिलहाल दोनों की तरफ से कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है।

Read more about: parineeti chopra raghav chadha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X