Parineeti Chopra ने फैन को लगाई डांट? Selfie लेते वक्त कर दी थी ऐसी हरकत!

parineeti chopra

पैपराजी का दौर है और इस वक्त मीडिया के कैमरे में स्टार्स के तस्वीरें और वीडियो अक्सर कैच होते रहते हैं। लेकिन कई बार ऐसे वीडियोज भी सामने आते हैं जो कि हैरान करने के लिए काफी होते हैं। इस वक्त ऐसा ही एक वीडियो अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक फैन से परी ने कुछ ऐसा कहा है जो कि आपको हंसने पर मजबूर कर देगा।

जी हां, इस दौरान परिणीति चोपड़ा एयरपोर्ट पर थीं और एक फैन ने उनसे सेल्फी लेने के लिए कहा जिसके लिए वो राजी हो गईं।

इसके बाद वो फैन सेल्फी लेने लगा तो उसने हाथ काफी ऊपर उठाकर फोटो क्लिक करनी चाही। इसके बाद परिणीति चोपड़ा को थोड़ा अजीब लगा और उन्होने हंसते हुए कहा कि, ''इतनी ऊपर से कौन लेता है?''

वीडियो कैमरे में कैद हो गया

वीडियो कैमरे में कैद हो गया

बस फिर क्या था, ये वीडियो कैमरे में कैद हो गया और लोग इसको लेकर तरह तरह तरह की बात कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''इससे अच्छा ड्रोन ही यूज कर लेते।'' एक यूजर ने मजाक बनाते हुए कहा, ''हिल स्टेशन में रहता होगा, इसलिए हाइट में रहने की आदत है।''

 यूजर्स के किसी कमेंट का कोई जवाब नहीं दिया

यूजर्स के किसी कमेंट का कोई जवाब नहीं दिया

एक ने कहा, ''हाहाहा परिणीति बिल्कुल सही कह रही है, हाहाहाह।'' एक ने लिखा, ''ये उसका स्टाइल है सेल्फी लेने का।'' जबकि एक ना कहा, ''ये सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहा है।'' हालांकि परिणीति चोपड़ा ने यूजर्स के किसी कमेंट का कोई जवाब नहीं दिया है।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर परिणीति चोपड़ा का नाम कई फिल्मों से जुड़ रहा है और इनमें से एक नाम फिल्म एनिमल का है। हालांकि इसको लेकर आधिकारिक ऐलान होना बाकी है लेकिन कहा जा रहा है कि ये संभव है।

तेजी से वायरल

तेजी से वायरल

काफी समय से वो किसी बड़ी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं और मानना है कि इस साल वो कुछ बड़ा करने वाली हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।

Read more about: parineeti chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X