जानिये परिणिती के नजरिये से क्या है शुद्ध देसी रोमांस!
इशकजादे से बॉलीवुड में अपने करियर को एक ऊंचाई देने वाली एक्ट्रेस परिणिती चोपड़ा की अगले हफ्ते सुशांत सिंह राजपूत और वाणी कपूर के साथ शुद्ध देसी रोमांस फिल्म रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में परिणिती चोपड़ा ने सुशांत सिंह के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही गर्लफ्रैंड का किरदार निभाया है। परिणिती का कहना है कि वो फिल्में अपनी पसंद से करती हैं। उन्होंने शुद्ध देसी रोमांस इसलिए नहीं कि क्योंकि ये फिल्म यश राज बैनर की है या यशराज के साथ तीन फिल्मों का उनका कॉंट्रेक्ट है। बल्कि उन्होंने ये फिल्म इसलिए साइन की क्योंकि उन्हें ये फिल्म का सबजेक्ट पसंद आया और उन्हें लगा कि ये फिल्म करने में मजा आएगा।
परिणिती चोपडा़ का कहना है कि आदित्य बहुत ही कूल और बहुत सुलझे हुए इंसान हैं वो आपको कुछ भी करने के लिए फोर्स नहीं करते। उन्होंने बस मुझे शुद्ध देसी रोमांस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने को दी और कहा कि अगर अच्छी लगे तो करना नहीं तो नहीं। लेकिन चूंकि परिणिती को ये फिल्म पसंद आई इसलिए उन्होंने इस फिल्म को करने के लिए हां कर दी। साथ ही सुशांत सिंह और वाणी के बारे में बात करते हुए परिणिती ने कहा कि सुशांत भी मेरी ही तरह काम करता है तो उसके साथ मेरी बॉंडिंग बहुत अच्छी रही। परिणिती ने कहा कि वाणी भी बहुत अच्छी हैं और वो मेरी बहुत अच्छी दोस्त भी बन गयी हैं।
परिणिती चोपड़ा का कहना है कि उनके ख्याल से शुद्ध देसी रोमांस होता है जब आप अपने ब्वॉय फ्रैंड से घंटों फोन पर बातें करते हैं और बातें करते करते सो जाते हैं, या उनके साथ अगर आप रह रही हैं तो रात को साथ में खाना खाते हैं और बातें करते हैं, या उससे कहते हैं कि आपका फोन रिचार्ज करा दें। रोजमर्रा की लाइफ में तो यही देसी रोमांस होता है। हालाकि अभी तक परिणिती की जिंदगी में उन्हें कोई शुद्ध देसी रोमांस करने वाला नहीं मिला है लेकिन उन्होंने कहा कि अगर उन्हें शुद्ध देसी रोमांस करने वाला मिल गया तो वो लिव इन रिलेशनशिप में भी रह सकती हैं। उन्हें इसमें कोई प्रोब्लम नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications