जब परिणीति ने बताई अपनी औकात!
परिणीति चोपड़ा इस इंडस्ट्री की बेहद प्रतिभावान खेप में से हैं। पहली फिल्म लेडीज़ वर्सेज़ रिकी बहल से ही उन्होंने अपनी प्रतिभा साबित कर दी थी। उनका रोल छोटा था मगर दमदार था। इसके बाद परिणीति ने इशकज़ादे से साबित किया कि वो इंडस्ट्री के काबिल हैं और उनमें टैलेंट की कोई कमी है।
आने वाली फिल्म किल दिल के प्रमोशन के दौरान परिणीति से पूछा गया कि क्या वो अपनी फिल्म से नेशनल अवार्ड एक्सपेक्ट करती हैं तो परिणीति ने तुरंत जवाब दिया कि नेशनल अवार्ड मांगने की उनकी औकात नहीं है।
इंडस्ट्री में बहुत टैलेंटेड सितारे हैं और परिणीति बस अपना काम कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मैं बस अपना काम कर रही हूं और नेशनल अवार्ड के सपने मैं नहूीं देखती। लोगों को अगर मेरा काम पसंद आया तो नेशनल अवार्ड भी मिल जाएगा।
परिणीति की इस killing स्पीच के लिए तालियां!


Click it and Unblock the Notifications