Exclusive- शुद्ध देसी रोमांस मिले तो लिव इन में भी रह सकती हू- परिणिती!
परिणिती चोपडा, सुशांत सिंह राजपूत और वाणी कपूर की फिल्म शुद्ध देसी रोमांस आजकल काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में एक बार फिर से परिणिती चोपड़ा एक बहुत ही तेज और बिंदास तरह का किरदार निभा रही हैं लेकिन परिणिती का कहना है कि जैसा कि प्रोमो में दिख रहा है वो फिल्म में वैसी नहीं हैं। फिल्म में उनका किरादर बहुत ही कम बोलता है और दिल नहीं दिमाग से सोचता है। वो एक ऐसे लड़के से मिलती है जिसे वो पसंद करती है तो वो सोचती है कि उसे उसके साथ रहना चाहिए तो वो दोनों लिव इन में रहने लगते हैं ताकि एक साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता सकें। लेकिन वहीं परिणिती से जब हमने पूछा कि क्या रियल लाइफ में अपना मिस्टर राइट मिलने पर वो लिव इन में रहना स्वीकार करेंगी तो उन्होंने कहा क्यों नहीं।
इसी जवाब के साथ उन्होंने ये भी कहा कि लेकिन ये सब उस समय की स्थिति पर भी निर्भर करेगा। जैसे कि अगर मैं किसी को पसंद करती हूं और मैं चाहती हूं कि मैं उससे शादी करुं तो मैं उसके साथ शादी कर लूंगी। अगर मुझे लगेगा कि मैं उसे थोड़ा और जानना चाहती हूं तो मैं उसके साथ कुछ समय तक लिव इन में रहना पसंद करूंगी लेकिन ये सब करने से पहले मैं ये भी देखूंगी कि मेरे पेरेंट्स क्या चाहते हैं। अगर मेरे पेरेंट्स को ये अच्छा नहीं लगेगा कि मैं लिव इन में रहूं तो मैं शायद ना भी रहूं और उसके साथ बाहर ही वक्त बिताऊं। इसके अलावा परिणिति ने कहा कि उनके हिसाब से लिव इन में कोई प्रोबाल्म नहीं है ये लोगों की च्वाइस है। जहां तक बात है इसे गलत मानने की तो लोगों को ये गलत इसलिए लगता है क्योंकि इससे प्री मैरिटल सेक्स जुड़ा हुआ है।
लेकिन प्री मैरिटल सेक्स तो बिना लिव इन के भी होता है तो इसमें क्या गलत है। मुझे लगता है कि हमें इस तरह की दोगुली बातें नहीं सोचनी चाहिए और बिना किसी के बारे में सोचे वही करना चाहिए जो कि हमें सही लगता है।


Click it and Unblock the Notifications