..................... Parineeti Chopra says Priyanka is not her role model - Hindi Filmibeat

प्रियंका जैसा करियर नहीं चाहतीं परिणिती!

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपनी जो जगह बनाई है और जिस मकाम पर वो पहुंची हैं वहां पर पहुंचना हर एक बॉलीवुड एक्ट्रेस का सपना होता है। बॉलीवुड में इस वक्त जितनी भी एक्ट्रेसेस हैं उनमें से कुछ ही को एक्टिंग और फैशन के मामले में खुद को टॉप 5 और टॉप 10 में रखा है। इनमें से एक हैं प्रियंका। कई एक्ट्रेसेस प्रियंका चोपड़ा को अपनी रोल मॉडल भी समझती हैं लेकिन खुद प्रियंका की बहन परिणिती चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा को अपनी प्रेरणा नहीं मानतीं। ऐसा खुद परिणिती चोपड़ा ने मीडिया के सामने कहा। परिणिती चोपड़ा ने कहा कि वो प्रियंका या फिर किसी भी और एक्ट्रेसेस के जैसा करियर नहीं चाहती हैं। परिणिती चोपड़ा का कहना है कि वो अपनी खुद की एक जगह बॉलीवुड में बनाना चाहती हैं और नहीं चाहतीं कि उन्हें किसी से भी कंपेयर किया जाए।

इशकजादे फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस परिणिती चोपड़ा ने एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में दीं और बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा सा कर लिया। परिणिती चोपड़ा आजकल अपनी फिल्म हंसी तो फंसी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। परिणिती और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म हंसी तो फंसी अगले हफ्ते रिलीज हो रही है। परिणिती चोपड़ा ने मीडिया द्वारा अपनी बहन प्रिंयका चोपड़ा के बारे में पूछे जाने पर इस बार परिणिती ने साफ साफ कहा कि उन्हें प्रियंका चोपड़ा के साथ अपना कंपेरिजन बिल्कुल भी पसंद नहीं है। प्रियंका चोपड़ा मेरी रोल मॉडल नहीं हैं.. वास्तव में कोई भी मेरा रोल मॉडल नहीं है। बॉलीवुड में आप किसी और के जैसा करियर नहीं पाना चाहते।

परिणिती चोपड़ा पहले भी कई बार कह चुकी हैं कि वो आज जहां पर भी हैं वहां पर वो अपनी मेहनत और काबिलियित के बल पर पहुंची हैं। ना कि प्रियंका चोपड़ा के कहने पर या उनकी सिफारिश पर। परिणिती ने कहा कि वो तभी कुछ करती हैं जब उनका मन करता है। फिल्मों में आने का डिसीजन उन्हीं का था और उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर आज खुद का एक मकाम बनाया है। इसके लिए वो किसी और को क्रेडिट नहीं देना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X