Exclusive- सेक्स का मैरिज से क्या लेना देना- परिणिती चोपड़ा

परिणिती चोपड़ा जो कि आजकल बॉलीवुड में अपनी बेबाक बातों और अपने चंचल स्वभाव को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं का मानना है कि सेक्स का मैरेज से कोई कनेक्शन नहीं है। परिणिती ने हाल ही में वनइंडिया के साथ अपने इंटरव्यू के दौरान साफ साफ कहा कि मैरिज सर्टिफिकेट का सेक्स से कोई लेना देना नहीं है। परिणिती जिन्होंने अपनी पढ़ाई इँडिया से बाहर की है की बातों से लगता है कि वो वाकई विदेशी तरीकों औऱ विदेशी कल्चर से कुछ ज्यादा ही प्रभावित हैं उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि वो अपने लिये जीती हैं सोसाइटी के लिए नहीं। उन्हें जो सही लगता है वो वही करती हैं फिर वो नहीं सोचतीं कि किसी को क्या लगेगा।

परिणिती चोपड़ा की अगली फिल्म शुद्ध देसी रोमांस लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित है। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत और परिणिती लिव इन में रहते हैं। हालांकि लिव इन रिलेशनशिप जैसा टॉपिक आज भी हमारे भारत में सही नहीं माना जाता है और कुछ छोटे शहरों में तो इसे पाप भी समझा जाता है। लेकिन परिणिता से जब हमने पूछा कि क्या इस तरह की फिल्में जिनमें लिव इन रिलेशनशिप को प्रमोट किया गया है छोटे शहरों में भी चल पाएंगी क्योंकि वहां पर इसे सही नहीं समझा जाता है। इसपर परिणिती ने कहा "इसका छोटे या बड़े शहर से कोई मतलब नहीं है। ऐसा नहीं है कि मैट्रो शहर है तो यहां लोग बहुत मॉर्डन हैं। लेकिन सच तो ये है कि मुंबई में भी मैने बहुत ही छोटी सोच वाले लोग देखें हैं और मैं अंबाला से हूं लेकिन वहां पर लोग काफी खुली सोच वाले हैं।"

परिणिती ने अपने इंटरव्यू के दौरान ये पूछने पर कि आपके लेटेस्ट क्रश कौन है तो परिणिती ने कहा मुझे तो हर रोज क्रश होता है। लेकिन जब मैं छोटी सी थी तब से मुझे सैफ बहुत पसंद हैं। मैं सैफ की दीवानी हूं। सैफ ही मेरे सपनो के राजकुमार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X