खानों संग काम करने से मना नहीं किया- परिणिती चोपड़ा

परिणिती चोपड़ा को अभी इंडस्ट्री में आए जुम्मा जुम्मा कुछ ही समय हुआ है और उन्होंने बॉलीवुड के स्तंभ तीनों खानों के खिलाफ भी बोलना शुरु कर दिया। कुछ यही जहन में आया उन सभी लोगों के जिन्होंने परिणिती चोपड़ा द्वारा कही गयी बात सुनी कि परिणिती ने कहा है वो खानों के साथ काम नहीं करना चाहतीं। खानों के फैन लोगों का कहना है कि परिणिती चोपड़ा की ये बात उन्हें काफी बुरी लगी है। लेकिन परिणिती चोपड़ा का कहना है कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा है। मैगजीन वालों ने उनकी बात को घुमा फिराकर पब्लिश किया है।

खबर के अनुसार परिणिती चोपड़ा ने हाल ही में एक मैगजीन को दिये गये इंटरव्यू के दौरान तीनों खानों के साथ काम करने के प्रश्न पर कहा कि उन्हें खानों के साथ कई फिल्में ऑफर हुईं लेकिन उन्होंने की नहीं क्योंकि उन्हें फिल्म में कोई बेहतर किरदार नहीं मिल रहा था। लेकिन मैगजीन में परिणिती का जो स्टेटमेंट छपा उसके अनुसार परिणिती ने कहा है कि वो तीनों खानों के साथ काम ही नहीं करना चाहती हैं।

जब इस खबर ने जोर पकड़ना शुरु किया तो परिणिती ने सामने आकर कहा कि उनका मतलब ये कतई नहीं था। परिणती ने कहा "मैं ये बात साफ करना चाहती हूं कि इंटरव्यू के दौरान मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा था। मैंने जो कहा था उसे गलत तरह से पेश किया गा है। मैंने सिर्फ पूछे गये सवाल का जवाब दिया था। मुझसे पूछा गया था कि क्या आपको सीनियर एक्टर्स के साथ फिल्में ऑफर हुई हैं। लेकिन उन फिल्मों में मुझे कुछ करने को नहीं था इसलिए मैंने व फिल्में नहीं की। मैंने किसी का नाम नहीं लिया था।"

परिणिती ने आगे ये भी कहा वो अभी इस तरह के स्टेटमेंट कहने के लिए काफी यंग और नयी हैं। ऐसा कुछ भी कहना उनके करियर के लिए भी गलत होगा। यानी कुल मिलाकर परिणिती चोपड़ा को ये तो समझ आ गया है कि खानों से पंगा लेकर इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना और भी मुश्किल हो जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X