..................... Parineeti Chopra: सगाई के बाद, परिणीति चोपड़ा ने 'दिल' राघव चड्ढा और दिल्ली को कहा गुडबॉय, शेयर की तस्वीर | Parineeti Chopra says goodbye to fiance Raghav Chadha and Delhi, writes post - Hindi Filmibeat

Parineeti Chopra: सगाई के बाद, परिणीति चोपड़ा ने 'दिल' राघव चड्ढा और दिल्ली को कहा गुडबॉय, शेयर की तस्वीर

Parineeti Chopra says goodbye to fiance Raghav Chadha and Delhi

Parineeti Chopra- Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा ने 13 मई परिवार और करीबी दोस्तों के बीच सगाई कर ली है। दिल्ली के कपूरथला हाउस में दोनों की रिंग सेरेमनी हुई, जहां कई राजनीतिक हस्तियों ने भी शिरकत ली। इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

अपनी खूबसूरत रिंग सेरेमनी के तीन दिनों बाद, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अब दिल्ली और अपने दिल 'राघव चड्ढा' को छोड़कर, वापस मुंबई आ चुकी हैं। उन्होंने अपनी वापसी के दौरान एक खास पोस्ट भी शेयर किया है।

दिल और दिल्ली को गुडबॉय

फ्लाइट पकड़ने से पहले परिणीति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की। साथ में बेहद क्यूट अंदाज में दिल्ली के साथ-साथ मंगेतर राघव चड्ढा को गुडबॉय कहा। एक्ट्रेस ने दिल्ली एयरपोर्ट से एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "बाय बाय दिल्ली। मैं अपना दिल पीछे छोड़कर जा रही हूं।"

इस फिल्म से शुरु हुई थी लव स्टोरी

Recommended Video

Parineeti Chopra Raghav Chadha का Engagement के बाद Funny Video और Dance का Inside video Viral!

परिणीति चोपड़ा पहली बार राघव चड्ढा से पंजाब में मिली थीं। उन दिनों वो वहीं अपनी फिल्म 'चमकीला' की शूटिंग कर रही थीं, जिसे इम्तियाज अली बना रहे हैं। कुछ समय तक दोनों की मुलाकातें चलती रहीं और धीरे धीरे रिश्ता प्यार में बदल गया। लंबे समय तक दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को मीडिया के सामने ऑफिशियल नहीं किया था।

जल्द होगी शादी

रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति और राघव की शादी भी इस साल के अंत तक हो सकती है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने परी और राघव को बधाई देने के लिए उनकी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। प्रियंका की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए परीणीति ने लिखा कि - 'मिमी दीदी जल्द ही bridesmaid की ड्यूटी आपको मिलने वाली हैं...तैयार हो जाइए...'

Read more about: parineeti chopra raghav chadha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X