Parineeti Chopra ने किया खुलासा, क्यों रिजेक्ट की थी Ranbir Kapoor स्टारर फिल्म 'एनिमल'

2021 जनवरी में, कबीर सिंह के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी दूसरी बॉलीवुड फिल्म एनिमल की घोषणा की थी, जिसमें रणबीर कपूर, परिणीति चोपड़ा, अनिल कपूर और बॉबी देओल प्रमुख भूमिकाओं में थे। हालांकि बाद में पता चला कि परिणीति चोपड़ा इस फिल्म से बाहर हो गई हैं।
खबरें थी कि परिणीति ने इम्तियाज अली की फिल्म चमकीला के लिए एनिमल से खुद को अलग लिया। इसके बाद एनिमल के निर्माताओं ने परिणीति की जगह रश्मिका मंदाना को ले लिया।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान परिणीति ने एनिमल को रिजेक्ट करने के पीछे की वजह पर खुलकर बात की और कहा, "ये चीजें होती रहती हैं, यह जीवन का हिस्सा है। हमें हर दिन ऐसे चुनाव करने पड़ते हैं। आप वह चुनाव करते हैं जो आपके लिए सही है।"
परिणीति ने बताया कि जब उनका करियर लो फेज से गुजर रहा था, तब रिभु दासगुप्ता और दिबाकर बनर्जी जैसे निर्देशकों ने उन पर भरोसा जताया और ऐसी फिल्में दीं जहां उन्हें अपना काम दिखाने का मौका मिला।
परिणीति ने आगे कहा, "आज जब मैं किसी निर्माता और निर्देशक के साथ बैठती हूं, तो अलग अनुभव रहता है। ईमानदारी से कहूं तो यह सब दिबाकर और रिभु की बदौलत है जिन्होंने मुझे ऐसे रोल दिए, जब लोगों ने नहीं सोचा था कि मैं ऐसा कर सकती हूं। मैं उस पर कायम हूं। बाद में बॉक्स ऑफिस और सुपरहिट फिल्मों का बड़ा सपना है। "


Click it and Unblock the Notifications











