परिणीति चोपड़ा को मिली थी ये सलाह, करियर के 4-5 साल हुए बर्बाद, बोलीं- मुझे वजन घटाने, ग्लैमरस बनने के लिए...

Parineeti Chopra

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा इस वक्त नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'चमकीला' को लेकर काफी सुर्खियों में है। हालांकि आपको बता दें कि अब उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया है। लेकिन अब अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि उनसे अपने करियर में सबसे बड़ी गलती क्या हुई थी।

परिणीति चोपड़ा ने साल 2011 में फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें अर्जुन कपूर के साथ साल 2012 में रिलीज हुई 'इश्कजादे' फिल्म में लीड किरदार निभाते हुए देखा गया। साल 2012 में ही आलिया भट्ट का भी डेब्यू हुआ था। लेकिन अगर दोनों में तुलना की जाए तो परिणीति, आलिया से पीछे रह गई है।

वैसे तो परिणीति चोपड़ा की 'इश्कजादे' फिल्म एक बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। अब एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि डेब्यू के बाद उनसे सबसे बड़ी गलती क्या हुई, जिसके चलते उनका करियर धीमा पड़ गया। राज शमनी के साथ बातचीत करते दौरान परिणीति चोपड़ा ने इस बात का खुलासा किया।

परिणीति चोपड़ा ने इस बातचीत के दौरान बताया कि 'इश्कजादे' फिल्म के बाद उन्हें लोगों ने कई तरीके की सलाह दी थी। लेकिन एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने इन सलाहों को नहीं माना और यह उनकी सबसे बड़ी गलती थी। अभिनेत्री ने बताया कि वह डेब्यू के बाद इंडस्ट्री के ट्रेंड्स को फॉलो करने लग गई और इसके चलते उन्हें काफी नुकसान हुआ।

इस पर बात करते हुए परिणीति चोपड़ा ने कहा कि "मुझे सलाह मिली थी कि वजन घटा लो, ग्लैमरस बनो, हीरोइन वाला टिपिकल काम भी करो। मैं इन्हीं सब काम में जुट गई और ग्लैमरस बनने में लगी रही।" एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने कमर्शियल फिल्मों में काम किया। जिसके चलते उनके चार से पांच साल खराब हो गए।

परिणीति चोपड़ा ने यह भी माना कि यह उनकी सबसे बड़ी गलती थी। यूनिक रोल स्टाइल और जनता को याद आने वाले रोल करना उनकी सबसे बड़ी ताकत थी। एक्ट्रेस ने कहा कि "मुझे जो भी करना था, मुझे वही करना चाहिए था। लोगों ने मुझे इसके लिए स्वीकार भी किया।" एक्ट्रेस नेइसको सबक बताते हुए कहा कि किसी के जैसा करियर बनाने की कोशिश करना गलत है।

More from Filmibeat

Read more about: parineeti chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X