इस बड़ी बॉयोपिक फिल्म में परिणीति चोपड़ा की एंट्री- श्रद्धा कपूर को कर दिया OUT
भारत की बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल की बॉयोपिक 2018 में ही शुरु चुकी थी। श्रद्धा कपूर ने इस फिल्म के लिए काफी ट्रेनिंग भी ली थी। यहां तक कि एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया था और जानकारी दी गई थी कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरु की जाएगी। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अब फिल्म में श्रद्धा कपूर की जगह परिणीति चोपड़ा ने ले ली है।
दरअसल श्रद्धा कपूर ने डेट्स की कमी की वजह से फिल्म को इंकार कर दिया है। फिलहाल श्रद्धा के पास साहो, छिछोड़े, स्ट्रीट डांसर और बागी 3 जैसी बड़ी फिल्में हैं। श्रद्धा बैक टू बैक इन फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसके बीच वह सायना नेहवाल बॉयोपिक को समय नहीं दे पा रही हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति सायना की बायोपिक में काम करने के लिए काफी उत्साहित हैं। जल्द ही परिणीति इस फिल्म के लिए ट्रेनिंग शुरु कर देंगी और इसके बाद जल्द ही फिल्म फ्लोर पर भी आ जाएगी।
फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि, 'हम इस साल सायना की शूटिंग पूरी कर लेना चाहते हैं क्योंकि ये फिल्म साल 2020 के शुरुआत में ही रिलीज की जानी है। तो हमने ये फैसला मिलकर ही लिया है। हम खुश है कि इस फिल्म में परिणीति नजर आने वाली है। सायना ने हमारे देश को काफी गौरवान्वित किया है और हम उनकी कहानी को दुनिया को बताने के लिए काफी उत्सुक हैं।'


Click it and Unblock the Notifications











