परिणीति चोपड़ा को याद आए Sushant Singh Rajput, पोस्ट करते हुए लिख डाली ये बात!

parineeti chopra sushant singh rajput

Parineeti Chopra Remembers Sushant Singh Rajput- सुशांत सिंह राजपूत भले ही इस दुनिया में ना हों लेकिन अक्सर उनको याद किया जाता है और फैंस सोशल मीडिया पर बातें करते रहते हैं।

इस वक्त अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को लेकर चर्चा है कि उनको सुशांत की याद आई है और इंस्टाग्राम पर उन्होने एक पोस्ट किया है। परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक रील साझा की, जिसमें उनकी फिल्म शुद्ध देसी रोमांस की तस्वीरें थीं, जिसमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी थे।

रील के साथ, परिणीति ने लिखा, "यह बहुत पसंद है! तुम्हारी याद आती है सुशांत। इसमें हमें कितना मज़ा आया।'' जैसे ही उनका ये पोस्ट सामने आया लोग सामने आ गए और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या बोले लोग?

इस रील को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ''बॉलीवुड और वाईआरएफ के इस युग को याद कर रहा हूं।'' एक ने लिखा, ''तुम्हारी याद आती है सुशांत!'' एक ने लिखा, ''यह पहली फिल्म थी जिसे मैं पीवीआर में देखने गया था, सिनेमा हॉल में पहली बार अनुभव करना नहीं भूलूंगा।'' एक ने लिखा, ''जब मैं बच्चा था तो मैंने इस गाने की शूटिंग जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में देखी थी।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

शानदार थी फिल्म

परिणीति और सुशांत ने 2013 में फिल्म शुद्ध देसी रोमांस के साथ पहली बार ऑन-स्क्रीन उपस्थिति दर्ज की, जिसमें वाणी कपूर और ऋषि कपूर भी थे। यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है और इसका निर्माण आदित्य चोपड़ा ने अपने बैनर यशराज फिल्म्स के तहत किया है। जयपुर की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म छोटे शहरों में आधुनिक रिश्तों और प्रेम विवाहों की पड़ताल करती है। फिल्म में सुशांत ने रघु का किरदार निभाया था जिसे गायत्री (परिणीति) से प्यार हो जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X