इस फिल्म को ना कर पाने का परिणीति चोपड़ा को अफसोस- कंफ्यूजन में छोड़ दी थी फिल्म!
शूजित सरकार की फिल्म 'पीकू' में अमिताभ बच्चन, इरफान खान के साथ दीपिका पादुकोण ने भी खूब तारीफें बटोरी थी। हाल ही में नेहा धूपिया के चैट शो में आईं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने खुलासा किया कि पीकू के लिए दीपिका से पहले उन्हें अप्रोच किया गया था। लेकिन दूसरी फिल्म में व्यस्त होने की वजह से वो पीकू नहीं कर पाईं और उन्हें इस बात का बेहद अफसोस है।
परिणीति ने बताया- मैंने वास्तव में फिल्म ठुकराई नहीं थी। कुछ कन्फ्यूजन था। जब मुझे ये फिल्म ऑफर हुई तो मैं कोई और फिल्म कर रही थी। इस वजह से ये नहीं कर पाई। इससे मेरा ही नुकसान हुआ।

साल 2015 में आई फिल्म 'पीकू' उस साल की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शामिल रही। फिल्म हिट तो रही ही.. साथ ही अवार्ड्स की झड़ी भी लग गई। पीकू को दो राष्ट्रीय पुरस्कार (बेस्ट एक्टर- अमिताभ बच्चन, बेस्ट स्क्रीनप्ले), 5 फिल्मफेयर अवार्ड (बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर), 3 आईफा और तमाम अवार्ड्स से नवाजा गया था।
खैर, फिलहाल परिणीति चोपड़ा अपनी अगली बॉयोपिक फिल्म में व्यस्त हैं। परिणीति सायना नेहवाल की बॉयोपिक में मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में पहले श्रद्धा कपूर को फाइनल किया गया था, लेकिन कुछ महीनों के बाद श्रद्धा की जगह परिणीति को लॉक कर लिया गया। परी इस फिल्म के लिए बैडमिंटन की ट्रेनिंग भी ले रही हैं।
वहीं, नेहा धूपिया ने शो में जब परिणीति से सवाल किया कि बॉलीवुड में किस एक्टर को थोड़ा झिझक की जरूरत है। तो परिणीति ने मजाकिया अंदाज में तुरंत रणवीर सिंह का नाम लिया। लेकिन अगले ही पल सफाई देते हुए कहा, "यह मजाक था। वह पागल नहीं है, बल्कि अच्छे लहजे में क्रेजी है।


Click it and Unblock the Notifications













