हनीमून से पहले ही राघव को अपने इस काम से दीवाना बना रही परिणीति चोपड़ा, सुनकर आपको लगेगा झटका!

Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं इस बात का सबूत उनकी लवस्टोरी है। अब दोनों ने शादी भी कर ली है। शादी के कई सारे वीडियो सामने आए हैं जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह परिणीति और राघव अपनी शादी में खुश हैं और एक-दूसरे के साथ मस्ती कर रहे हैं। इसी बीच अब हनीमून से पहले ही परिणीति चोपड़ा ने अपने पति को शानदार तोहफा दिया है। इस तोहफे को सुनकर हर कोई बहुत खुश है और एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहा है।
परिणीति चोपड़ा का राघव को खास तोहफा-
इस बात से कोई भी अंजान नहीं है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ अच्छी सिंगर भी हैं। वह बहुत अच्छा गाना गाती हैं और अक्सर अपना गाना गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब परिणीति ने राघव के लिए ओ पिया गाना गाया है।
राघव को परिणीति ने ओ पिया गाना रिकॉर्ड करके गिफ्ट किया है। इस गाने के साथ राघव के लिए परिणीति ने अपना प्यार जाहिर किया है। इस गाने को गौरव दत्ता ने कंपोज किया है और गौरव, सनी एमआर और हरजोत कौर ने लिखा है। इस गाने के बोल- ओ पिया, ओ पिया, चल चलें। बाट लें गम-खुशी साथ में।
गाना यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। गाना रिलीज होने के बाद से तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और हर कोई इस गाने की तारीफ कर रहा है। गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। गाने के बोल से साफ समझ आ रहा है कि परिणीति अपने पति राघव चड्ढा को कितना प्यार करती हैं।
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी-
बीती दिनों परिणीति और राघव ने अपने खास दोस्तों और परिवार की उपस्थिति में उदयपुर में बहुत ही शानदार तरीके से शादी की। इस शादी के कई सारे वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, फैंस इनको खास पसंद कर रहे हैं। शादी में राघव और परिणीति काफी खूबसूरत दिख रहे थे। अब खबर है कि शादी के बाद परिणीति और राघव दिल्ली और मुंबई दो जगहों पर रिसेप्शन करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











