..................... Parineeti chopra reacts on her pregnancy rumours said kaftan dress equals to pregnancy - Hindi Filmibeat

Parineeti On Pregnancy: कितने अलग अलग तरह से प्रेग्नेंट हो जाती हैं हीरोइने... परिणीति चोपड़ा ने ली चुटकी

Parineeti Chopra

Parineeti Chopra Reacts On Pregnancy Rumours: परिणीति चोपड़ा वैसे तो बॉलीवुड की एक जानेमन अभिनेत्री है। लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता राघव चढ़ा के साथ शादी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग को छोड़ सिंगिंग इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने का फैसला लिया। लेकिन आपको बता दें की शादी के बाद से ही परिणीति चोपड़ा अपनी प्रेगनेंसी को लेकर कई बार सुर्खियों में आ चुकी है।

इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि हाल ही में परिणीती चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'चमकीला' के ट्रेलर के लॉन्च इवेंट में अभिनेत्री को देखा गया। इस फिल्म में उनके साथ में दिलजीत दोसांझ को देखा जाने वाला है। इवेंट के दौरान परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ को साथ में देखा गया।

इस इवेंट के दौरान परिणीति चोपड़ा ने ब्लैक कलर की काफ्तान ड्रेस पहनी हुई थी। इस ड्रेस में वह काफी प्यारी लग रही थी और आपको बता दें कि उनके यहां से तस्वीर वायरल होने के बाद लोग कयास लगने लगे कि वह प्रेग्नेंट है। हालांकि अब परिणीति चोपड़ा ने खुद इस बात पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और नेटीजंस को करारा जवाब भी दिया है।

परिणीति चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से स्टोरी साझा करते हुए लिखा कि "काफतान ड्रेस= प्रेगनेंसी, ओवरसाइज शर्ट= प्रेगनेंसी और कॉम्फी इंडियन कुर्ता= प्रेगनेंसी।" परिणीति चोपड़ा के इस स्टोरी को लगा देने के बाद में यह तो साफ हो जाता है कि वह प्रेग्नेंट नहीं है। हालांकि इसके बावजूद भी कई सारे लोग फिर भी यही कह रहे हैं की एक्ट्रेस जल्दी ही मां बनने वाली है।

Read more about: parineeti chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X