..................... ससुराल पहुंची परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा के घर पहुंचते ही दुल्हन का ऐसे हुए स्वागत Parineeti Chopra reached her in-laws' house, Bride was welcomed Raghav Chadha's house - Hindi Filmibeat

RagNeeti- ससुराल पहुंची परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा के घर पहुंचते ही दुल्हन का ऐसे हुए स्वागत

parineeti chopra, raghav chadha

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा शादी के बंधन में बंध गए हैं और इस वक्त काफी खुश हैं। जब दोनों की शादी की पहली तस्वीरें आईं थीं तो धमाका हो गया था। राघव और परी साथ में काफी खुश लग रहे थे। इस दौरान कई सितारों ने उनको शादी की मुबारकबाद दी थी।

लेकिन इस वक्त जो वीडियो सामने आया है वो काफी स्पेशल है क्योंकि ये वीडियो परिणीति चोपड़ा की ससुराल है। जी हां, परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा के घर यानि अपनी ससुराल पहुंची हैं।

इस वीडियो में आप देखेंगे कि कार से उतरती परिणीति चोपड़ा ने लाल रंग की ड्रेस पहनी है और उनको राघव चड्ढा के घर के अंदर जाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को वायरल भयनी ने साझा किया है और कैप्शन लिखा है, ''परिणीति चोपड़ा चड्ढा का उनके पति के घर पर इस तरह हुआ स्वागत।''

इस वीडियो ढोल लगातार बज रहे हैं और राघव चड्ढा का घर दुल्हन की तरह सजा हुआ है। इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स भी लगातार सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''उन्होंने अपनी सालाना आय 2 लाख बताई।'' एक का कहना है, ''दिल्ली में घर तो ले लेता अपना.. सरकारी घर कोई अपना घर होता है क्या....।''

एक का कहना है, ''बस अब इसके आगे मत जाना।'' एक ने लिखा, ''पर ये लोग दिल्ली में पंजाब पुलिस की ड्यूटी क्यों लगाते हैं।'' इस तरह से लोगों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन परी और राघव का रिएक्शन शायद ही इसपर आएगा।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को उदयपुर के द लीला पैलेस में शादी की थी और इस मौके पर कई सितारे, करीबी दोस्त और परिवार वाले मौजूद थे। हालांकि सभी की निगाहें प्रियंका चोपड़ा पर थीं जो कि बिजी होने के कारण परिणीति की शादी में नजर नहीं आई थीँ। हालांकि उनको सगाई के दौरान देखा गया था।

Read more about: parineeti chopra raghav chadha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X