Raghav Parineeti Wedding Album: जयमाला से फेरों तक... राघव परिणीति की शादी की सबसे पहली तस्वीरें

Parineeti Chopra

Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Album: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने आज सात फेरे लेकर एक-दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया है। फैंस इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। साथ ही पति-पत्नी के रूप में इनकी पहली तस्वीरों को भी फैंस देखना चाहते थे।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की पहली तस्वीरें सामने आ चुकी हैं और दोनों साथ में काफी खूबसूरत लग रहे हैं और फैंस इनकी बलाइयां लेने से जरा भी नहीं चूक रहे हैं। आपको बता दें, परिणीति और राघव ने इसी साल 13 मई को सगाई की थी, इस दौरान कपल ने मैचिंग सफेद आउटफिट पहने हुए थे और शादी का थीम भी उन्होंने सफेद ही रखा हुआ था।

इस नवविवाहित कपल की प्रेम कहानी की बात करें तो परिणीति और राघव कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों ने इंग्लैंड से पढ़ाई की। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की पढ़ाई की है। वहीं राघव लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़े हैं। परिणीति और राघव को इंग्लैंड में भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इसी इवेंट में दोनों पहली बार मिले थे।

लेकिन इनका प्यार भरा रिश्ता साल 2022 में एक फिल्म के सेट से शुरू हुई, जिसके लिए परिणीति पंजाब गई हुई थीं। यहां राघव उनसे मिलने पहुंचे थे। 6 महीने पहले दोनों को एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया और तभी से दोनों के रिश्ते की अटकलें लगाई जाने लगीं। फिर राघव की पार्टी के एक नेता ने ही राघव की पोल खोल दी। दोनों की सगाई के 13 दिन पहले ही AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने राघव-परिणीति की फोटो शेयर करते हुए नई शुरुआत की शुभकामनाएं दी थीं।

संजीव अरोड़ा के पोस्ट के बाद राघव और परिणीति ने 13 मई की शाम एक दूसरे को रिंग पहनाकर अपने रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी। इंगेजमेंट सेरेमनी दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कपूरथला हाउस में हुई थी। इस इंगेजमेंट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी सेरेमनी में शरीक हुए थे।

Read more about: parineeti chopra raghav chadha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X