Parineeti Raghav Wedding: परिणीति राघव की शादी में बाराती बने दो राज्यों के मुख्यमंत्री, फोटोज से मची हलचल

Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Updates: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का जश्न इस वक्त धूमधाम से मनाया जा रहा है। एक से बढ़कर एक सेलेब इस शाही शादी का हिस्सा बन रहे हैं और इस बीच दो राज्यों के मुख्यमंत्री की भी इस शादी से फोटोज सामने आई हैं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का हिस्सा बनने के लिए दो राज्यों के मुख्यमंत्री आए हुए हैं और इन दोनों मुख्यमंत्रियों से राघव की नजदीकियां काफी ज्यादा है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के लिए आज का दिन काफी स्पेशल है और इस दिन को और स्पेशल बनाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे हैं।
इस शादी में भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल बतौर बाराती पहुंचे हैं और उनकी जो फोटोज सामने आई हैं, उनमें वो नाव में सवार हो रखे हैं। भगवंत मान जहां पीली पगड़ी में नजर आए तो वहीं अरविंद केजरीवाल ने सफेद रंग की पगड़ी कैरी की हुई है। वो सफेद नाव में सवार नजर आ रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राघव और परिणीति की सगाई में भी ये दोनों हस्तियां पहुंची थीं। आपको बता दें, परिणीति और राघव ने इसी साल 13 मई को सगाई की थी, इस दौरान कपल ने मैचिंग सफेद आउटफिट पहने हुए थे और शादी का थीम भी उन्होंने सफेद ही रखा हुआ था।
कपल की प्रेम कहानी की बात करें तो परिणीति और राघव कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों ने इंग्लैंड से पढ़ाई की। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की पढ़ाई की है। लेकिन तब वो सिर्फ दोस्त थे, इनके बीच प्यार की पींगे साल 2022 में बजनी शुरु हुई थी।
साल 2022 में एक फिल्म के सेट से शुरू हुई, जिसके लिए परिणीति पंजाब गई हुई थीं। यहां राघव उनसे मिलने पहुंचे थे। 6 महीने पहले दोनों को एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया और तभी से दोनों के रिश्ते की अटकलें लगाई जाने लगीं और फिर 13 मई 2023 को इन दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी।


Click it and Unblock the Notifications



