Parineeti- Raghav Wedding: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, फोन होंगे टेप, होटल स्टाफ भी नहीं जा सकते बाहर

parineeti-chopra-raghav-chadha-wedding-tight-security-in-hotel-staff-to-follow-strict-guidelines

Parineeti Chopra - Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की इस साल की शुरुआत में दिल्ली में सगाई हुई थी। वहीं, अब रविवार यानि की 24 सितंबर को दोनों उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

परिणीति- राघव की शादी उदयपुर के द लीला पैलेस होटल में होगी। बाकी की सभी रस्में भी वहीं से पूरी की जाएंगी। इस रॉयल वेडिंग के लिए पर्ल व्हाइट वेडिंग थीम रखी गई है। सारा डेकोरेशन भी सफेद रंग की थीम पर रहेगा। होटल को सजाने के लिए दिल्ली और कोलकाता से स्पेशल फूल मंगवाए गए हैं। बताया जा रहा है शनिवार को परिणीति चोपड़ा की सुबह 11 बजे चूड़ा सेरेमनी होगी। फिर शाम को संगीत का फंक्शन किया जाएगा।

होटल स्टाफ भी नहीं जा सकते बाहर

वहीं, सिक्योरिटी की बात करें तो होटल में प्रवेश के समय मेहमानों के मोबाइल कैमरे पर एक नीले रंग का टेप चिपकाया जाएगा। यह टेप लगने के बाद कोई भी शादी के फंक्शन के दौरान वीडियो-फोटोग्राफी नहीं कर पाएगा।

इसके अलावा, रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में शामिल होने वाले हर शख्स की पूरी स्कैनिंग की जाएगी। इतना ही नहीं, किसी भी कर्मचारी को इन तीन दिनों के लिए होटल से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।

शादी की तैयारियों और फंक्शन के दौरान फ़ोटो और वीडियो को अनधिकृत रूप से कैप्चर करने और शेयर करने से रोकने के लिए विशेष व्यवस्था के साथ, सुरक्षा के लिए कड़े उपाय किए गए हैं। यह प्रतिबंध खासतौर पर होटल स्टाफ के साथ-साथ टेंट, डेकोरेशन, साउंड सिस्टम और शेफ पर भी लागू होगा।

4 राज्यों के मुख्यमंत्री शादी में होंगे शामिल

खास बात है कि इस शादी में 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होने वाले हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार (23 सितंबर) शाम उदयपुर पहुंचेंगे। वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी 24 सितंबर को शादी समारोह में हिस्सा लेंगे। वहीं, सेलेब्स में करण जौहर, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी शरीक होगें। परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा शादी में शामिल होंगी या नहीं.. इस पर फिलहाल कोई फाइनल रिपोर्ट नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X