..................... Parineeti Chopra- Raghav Chadha Wedding: The Leela Palace suite in Udaipur booked at whopping amount - Hindi Filmibeat

Parineeti- Raghav Wedding: उदयपुर के इस रॉयल होटल से होगी परिणीति- राघव की शादी, किराया सुनकर उड़ जाएंगे होश

parineeti-chopra-raghav-chadha-wedding-the-leela-palace-suite-in-udaipur-booked-at-whopping-amount

Parineeti Chopra- Raghav Chadha Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। दोनों परिवार उदयपुर पहुंच चुके हैं। इस रॉयल वेडिंग के लिए पर्ल व्हाइट वेडिंग थीम रखी गई है। सारा डेकोरेशन भी सफेद रंग की थीम पर रहेगा। होटल को सजाने के लिए दिल्ली और कोलकाता से स्पेशल फूल मंगवाए गए हैं।

बताया जा रहा है शनिवार (23 सितंबर) को परिणीति चोपड़ा की सुबह 11 बजे चूड़ा सेरेमनी होगी। चूड़ा सेरेमनी के बाद दोपहर में लीला पैलेस में मेहमानों के लिए लंच की व्यवस्था की गई है। फिर शाम को संगीत का फंक्शन किया जाएगा। जिसकी थीम 90s की होगी।

बोट से दुल्हन लेने आएगी बारात

शादी के लिए परिणीति का परिवार होटल लीला और राघव का परिवार ताज लेक पैलेस में रुका हुआ है। दुल्हन के लिए खास महाराणा सुईट बुक किया गया है। पिछोला झील में ही बने होटल ताज लेक पैलेस से महज 400 मीटर दूर होटल लीला में बारात रविवार को बोट्स से पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि दूल्हे के लिए खास तौर पर होटल लीला पैलेस में विटेंज कार भी मंगवाई गई है।

लाखों में है एक दिन का किराया

बता दें, लीला पैलेस देश के टॉप होटल्स में से एक है। ये होटल झील के किनारे बसा हुआ है और इसके चारों तरफ पिछोला झील और अरावली की पहाड़ियों के नजारे हैं। पूरे पैलेस को मार्बल और हाथ से की गई नक्काशी से सजाया गया है। जाहिर है होटल जितना आलीशान है, उसका किराया भी उतना ही ज्यादा है। रिपोर्ट्स की मानें इस होटल में महाराजा सुइट के एक रात का किराया 9 लाख से भी ऊपर का है।

खास रखा गया है मेहमानों का खान पान

यह रॉयल वेडिंग खान पान के मामले में भी काफी अलग होने वाला है। यहां अलग अलग राज्यों की डिश परोसी जाएगी, लेकिन विशेष तौर पर शादी के मेन्यू में पंजाबी और राजस्थानी ​खाने को शामिल किया गया है। जैसे दाल-बाटी चूरमे के साथ मेहमानों को मेवाड़ का स्पेशल ढोकला परोसा जाएगा। इसके अलावा इटालियन और फ्रेंच डिशेज भी रखी गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X