..................... parineeti chopra raghav chadha wedding live updates leela palace udaipur inside photos videos - Hindi Filmibeat

Parineeti- Raghav Wedding Highlights: शादी के लिए उदयपुर पहुंचे परिणीति और राघव, शानदार तरीके से हुआ स्वागत

Parineeti- Raghav Wedding Live

Parineeti- Raghav Wedding Live: बॉलीवुड फिल्म इंटस्ट्री से आए दिन कोई ना कोई चहल-पहल देखने को मिल जाती है। औऱ जैसे ही सोशल मीडिया पर खबर सामने आती है, फैंस भी इस पर अपना अपना रियक्शन देना शुरु कर देते हैं।

इसी बीच वर्तमान समय में मनोरंजन जगत में सबसे ज्यादा चर्चाएं परिणीत चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को लेकर हो रही हैं। कपल ने दिल्ली में शादी के कुछ फंक्शन बड़े ही धूम-धाम से किए।

इसके बाद अब रोमाटिंक कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी शादी के लिए उदयपुर रवाना हो चुके हैं। उदयपुर जाते हुए कपल की एयरपोर्ट से फोटो सामने आई, जिसको फैंस का काफी प्यार मिल रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम नेता राघव चड्ढा की शादी से जुड़ी सभी शादी की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Sep 23, 2023 8:04 PM

    परिणीति चोपड़ा की शादी वाले खास दिन पर बेस्ट फ्रेंड ने भेजा मैसेज

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी कर रहे हैं, आज शादी की रस्में शुरु हो गई थी और लगातार सोशल मीडिया पर इस शादी से जुड़ी अपडेट्स आती रही हैं। इसी बीच अब परिणीति चोपड़ा की बेस्ट फ्रेंड सानिजा मिर्जा ने उनके लिए खास मैसेज भेजा है।

  • Sep 23, 2023 5:20 PM

    परिणीति-राघव की शादी में 100 निजी सुरक्षा गार्ड तैनात

    सूत्रों के मुताबिक, वेडिंग लोकेशन होटल लीला पैलेस में 100 निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। यह पिछोला झील के मध्य में बना हुआ है। झील के बीच में चार से पांच नावों पर गार्ड तैनात रहेंगे।

  • Sep 23, 2023 4:36 PM

    परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल नहीं होंगी प्रियंका चोपड़ा!

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कजिन सिस्टर परिणीति चोपड़ा की शादी में ना आने की खबरों के बीच बेटी मालती मैरी संग एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फार्म लाइफ एंजॉय करती दिख रही हैं। साथ ही अपनी इंस्टा स्टोरी में उन्होंने परिणीति को शादी की बधाई भी दी है। ऐसे में अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि प्रियंका शादी में शरीक नहीं होने वाली।

  • Sep 23, 2023 3:00 PM

    परिणीति और ऱाघव की शादी की रस्मों की तैयारियां के बीच वायरल हुए खास फोटो

    बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा की शादी की बीच कुछ खास फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिनको देखकर लग रहा है कि शादी में सारी चीजें बेहद खास तरीके से की गई हैं।

  • Sep 23, 2023 2:13 PM

    परिणीति- राघव की शादी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    परिणीति- राघव की शादी उदयपुर के द लीला पैलेस होटल में होगी। सिक्योरिटी की बात करें तो होटल में प्रवेश के समय मेहमानों के मोबाइल कैमरे पर एक नीले रंग का टेप चिपकाया जाएगा। यह टेप लगने के बाद कोई भी शादी के फंक्शन के दौरान वीडियो-फोटोग्राफी नहीं कर पाएगा। इसके अलावा, रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में शामिल होने वाले हर शख्स की पूरी स्कैनिंग की जाएगी। इतना ही नहीं, किसी भी कर्मचारी को इन तीन दिनों के लिए होटल से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।

  • Sep 23, 2023 1:08 PM

    उदयपुर के इस रॉयल होटल से होगी परिणीति- राघव की शादी, किराया सुनकर उड़ जाएंगे होश

    शादी के लिए परिणीति का परिवार होटल लीला और राघव का परिवार ताज लेक पैलेस में रुका हुआ है। दुल्हन के लिए खास महाराणा सुईट बुक किया गया है। पिछोला झील में ही बने होटल ताज लेक पैलेस से महज 400 मीटर दूर होटल लीला में बारात रविवार को बोट्स से पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि दूल्हे के लिए खास तौर पर होटल लीला पैलेस में विटेंज कार भी मंगवाई गई है। बता दें, लीला पैलेस देश के टॉप होटल्स में से एक है। ये होटल झील के किनारे बसा हुआ है और इसके चारों तरफ पिछोला झील और अरावली की पहाड़ियों के नजारे हैं। पूरे पैलेस को मार्बल और हाथ से की गई नक्काशी से सजाया गया है। जाहिर है होटल जितना आलीशान है, उसका किराया भी उतना ही ज्यादा है। रिपोर्ट्स की मानें इस होटल में महाराजा सुइट के एक रात का किराया 9 लाख से भी ऊपर का है।

  • Sep 23, 2023 11:06 AM

    Parineeti- Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा की सुबह 11 बजे चूड़ा सेरेमनी फिर होगा संगीत

    Parineeti Chopra - Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की इस साल की शुरुआत में दिल्ली में सगाई हुई थी। वहीं, अब रविवार यानि की 24 सितंबर को दोनों उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। परिणीति- राघव की शादी उदयपुर के द लीला पैलेस होटल में होगी। इस रॉयल वेडिंग के लिए पर्ल व्हाइट वेडिंग थीम रखी गई है। सारा डेकोरेशन भी सफेद रंग की थीम पर रहेगा। होटल को सजाने के लिए दिल्ली और कोलकाता से स्पेशल फूल मंगवाए गए हैं। बताया जा रहा है शनिवार को परिणीति चोपड़ा की सुबह 11 बजे चूड़ा सेरेमनी होगी। फिर शाम को संगीत का फंक्शन किया जाएगा।

  • Sep 23, 2023 9:38 AM

    शादी के बड़े दिन पर परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया प्यारा नोट

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऐसे में आज से शादी की रस्में भी शुरु हो गई है और इस शादी में शामिल होने वाले मेहमान भी उदयपुर पहुंच गए हैं। लेकिन ऐसे कायस लगाए जा रहे हैं कि घर की कलेश की वजह से प्रियंका चोपड़ा शायद परिणीति की शादी में शामिल ना हो, इसी बीच प्रियंका ने सोशल मीडिया पर प्यारा सा नोट शेयर किया है।

  • Sep 23, 2023 8:56 AM

    आज से शुरु होगी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में, मेहमानों ने की तैयारियां

    खबरों की मानें तो आज बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में उदयपुर में शुरु हो जाएंगी। आज परिणीति चोपड़ा के मामा उनको चुड़ा पहनाएंगे, पंजाबी शादियों में यह काफी शानदार और महत्वपूर्ण रस्म होती है।

    आज से शुरु होगी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में, मेहमानों ने की तैयारियां
  • Sep 23, 2023 7:39 AM

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में पक्का शामिल होंगे ये बॉलीवुड स्टार्स, सामने आईं डिटेल

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की शहनाइयां बजनी शुरू हो चुकी हैं, दोनों परिवार उदयपुर पहुंच गए हैं और वहां के माहौल में हर तरफ बस इस शादी की ही खुशबू है। शादी का वेन्यू सज कर तैयार है और अब इंतजार है तो बस उस पल का जब परिणीति चोपड़ा दुल्हन के जोड़े में आएंगी और राघव चड्ढा के गले में वरमाला डालेंगी। इस खास पल को देखने के लिए वहां दोनों के परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। सूत्रों की माने तो, मनीष मल्होत्रा, करण जौहर, भाग्यश्री और उनके पति और अर्जुन कपूर शामिल हो सकते हैं।

  • Sep 23, 2023 6:06 AM

    Parineeti Chopra-Raghav Chadha: अंदर से किसी राजमहल से कम नहीं है कपल की शादी का वेन्यू

    बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर के दिन शादी रचाने वाले हैं। शादी से पहले ये स्टार कपल उदयपुर पहुंच चुका है। जहां ताज लेक पैलेस में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी रचाने वाले हैं। इस बीच फिल्म स्टार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी जिस वेडिंग वेन्यू में होने वाली है। उसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। ताज लेक पैलेस के अंदर की तस्वीरें देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

    Parineeti Chopra-Raghav Chadha: अंदर से किसी राजमहल से कम नहीं है कपल की शादी का वेन्यू
  • Sep 22, 2023 8:40 PM

    परिणीति और राघव की शादी के लिए सज गया पूरा वेन्यू

    अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और उनके राजनेता प्रेमी राघव चड्ढा के बीच बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित शादी 24 सितंबर को हो रही है। परी और राघव उदयपुर में दो दिवसीय शाही समारोह में एक मजेदार शादी करेंगे।

    परिणीति और राघव की शादी के लिए सज गया पूरा वेन्यू
  • Sep 22, 2023 7:09 PM

    अपने पति हिमालय के संग भाग्यश्री

    परिणीति की शादी मै में मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इस लिस्ट में भाग्यश्री और उनके पति हिमालय का नाम भी जुड़ गया है।

  • Sep 22, 2023 6:53 PM

    क्या प्रिंयका के परिवार से दूरी बना रहे हैं निक? काम के बहाने एक्ट्रेस संग खुशियों में नहीं हो रहे शामिल!

    Parineeti Chopra Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। प्रियंका चोपड़ा भी अपनी बेटी मालती मैरी के साथ शादी में शामिल होने के लिए तैयार हैं, हालांकि, खबरों की मानें तो उनके पति निक जोनस शादी में उनके साथ नहीं होंगे।

    क्या प्रिंयका के परिवार से दूरी बना रहे हैं निक? काम के बहाने एक्ट्रेस संग खुशियों में नहीं हो रहे शामिल!
  • Sep 22, 2023 6:48 PM

    होने वाले पति राघव चड्ढा से बहुत ज्यादा अमीर हैं परिणीति चोपड़ा, प्रॉपर्टीज के बारे में जान लगेगा झटका!

    Parineeti Chopra Raghav Chaddha Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर के आकर्षक शहर में एक भव्य शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जैसे-जैसे बॉलीवुड एक्ट्रेस और आम आदमी पार्टी नेता का बेसब्री से इंतजार हो रहा है, फैंस अब राजनीतिक सनसनी के बारे में और अधिक जानने के लिए उत्सुक हैं।

    होने वाले पति राघव चड्ढा से बहुत ज्यादा अमीर हैं परिणीति चोपड़ा, प्रॉपर्टीज के बारे में जान लगेगा झटका!
  • Sep 22, 2023 6:44 PM

    परिणीति चोपड़ा की शादी में खास तरीके से मेहमान पहुंच रहे है होटल

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है मेहमान खान तरीके से शादी के लिए होटल पहुंच रहे हैं। जाहिर है कि इस शाही शादी में हर चीज काफी अनोखे और खास अंदाज में की गई है।

  • Sep 22, 2023 6:00 PM

    परिणीति और राघव की शादी के लिए उदयपुर पहुंच रहे मेहमान

    परिणीति चोपड़ा की शादी में एक आश्चर्यजन सेलेब पहुंचे और वो हैं शैलेष लोढ़ा। वो एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। सोशल मीडिया पर इनको लेकर चर्चाएं तेज हैं।

  • Sep 22, 2023 3:55 PM

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज आएंगे उदयपुर, 4 CM बनेंगे शादी में मेहमान, पंजाबी स्टाइल में होगा स्वागत

    खबरों की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे।

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज आएंगे उदयपुर, 4 CM बनेंगे शादी में मेहमान, पंजाबी स्टाइल में होगा स्वागत
  • Sep 22, 2023 1:33 PM

    जिस खूबसूरत पैलेस में हो रही परिणीति और राघव की शादी, सामने आईं वहां की झलकियां

    'झीलों का शहर' यानी उदयपुर अपने नए मेहमानों के लिए हर तरफ से पूरी तरह सज चुका है क्योंकि बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी इसी शहर में होगी। मिली जानकारी के मुताबिक राघव और परिणीति उदयपुर के खास होटल 'द लीला पैलेस' में सात फेरे लेंगे। बताया जा रहा है कि इस शादी के लिए देश के कई जाने-माने शेफ को इन्वाइट किया गया है ताकि पंजाबी जायके में शानदार आइटम तैयार हो सके। कहा जा रहा है कि सभी गेस्ट का स्वागत मेवाड़ी स्टाइल में घूमर डांस के साथ किया जाएगा। 'द लीला पैलेस'वर्ल्ड को 100 बेस्ट और भारत के टॉप 5 बेस्ट होटलों में से एक है।

    जिस खूबसूरत पैलेस में हो रही परिणीति और राघव की शादी, सामने आईं वहां की झलकियां
  • Sep 22, 2023 12:30 PM

    परिणीत चोपड़ा के होने वाले पति राघव चड्ढा का उदयपुर में जलवा, लग्जरी कार से पहुंचे होटल

    परिणीति और राघव चड्ढा अपनी शादी के लिए उदयपुर पहुंचे चुके हैं। दोनों का उदयपुर में बहुत ही शानदार तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान आम नेता राघव चड्ढा का एक अलग ही जलवा देखने को मिला। कई सारी पुलिस की गाड़ियों के बीच राघव चड्ढा लग्जरी कार में बैठ कर होटल पहुंचे।

  • Sep 22, 2023 11:18 AM

    शादी में किसके डिजाइन किए आउटफिट पहनेंगे दूल्हे Raghav Chadha? खुद डिजाइनर ने किया रिवील

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी से पहले प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो गए हैं। अरदास-कीर्तन और सूफी नाइट के बाद अब कपल की शादी की दूसरी रस्में की जा रही हैं। इस बीच राघव के डिजाइनर पवन सचदेवा जो कि उनके मामा भी हैं, उन्होंने उनकी शादी के अटायर के बारे में बात की है। पिंकविला से बातचीत करते हुए पवन सचदेवा ने कहा,- "हमारे लिए उनके आउटफिट डिजाइन करने का यह एक फुल ऑफ वीक रहा है। राघव के पास फिटिंग के लिए वक्त नहीं है क्योंकि वह राजनीतिक कामों में बिजी हैं। किसी तरह से हमने सबकुछ किया। मैंने सभी इवेंट्स के लिए उनका कैज़ुअल आउटफिट से लेकर फॉर्मल लुक तक सब कुछ डिजाइन किया है।"

    शादी में किसके डिजाइन किए आउटफिट पहनेंगे दूल्हे Raghav Chadha? खुद डिजाइनर ने किया रिवील
  • Sep 22, 2023 11:05 AM

    24 सिंतबर को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा करेंगे शादी

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इसी साल 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की थी। अब कपल उदयपुर के होटल लीला पैलेस में सात फेरे लेने के लिए तैयार है, दोनों 24 सितंबर को पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधेंगे। खबर है कि राघव चड्ढा बोट पर अपनी दुल्हनिया की बारात लेने जाएंगे। वहीं 30 सितंबर को राघव-परिणीति का वेडिंग रिसेप्शन होगा।

    24 सिंतबर को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा करेंगे शादी
  • Sep 22, 2023 11:00 AM

    होने वाली दुल्हन उदयपुर में अपने स्वागत से हुई खुश, वीडियो आया सामने

    बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी खुश हैं औऱ हाल ही में अपने पूरे परिवार और मंगतेर राघव चड्ढा के साथ वह उदयपुर पहुंच गए हैं। उदयपुर में पहुंचते ही परिणति के चेहरे पर अलग ही मुस्कान देखने को मिली।

  • Sep 22, 2023 10:57 AM

    उदयपुर में परिणीति-राघव का हुआ ग्रैंड वेलकम, स्वागत के लिए लगा बड़ा पोस्टर

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अब कुछ ही दिनों में ये कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है। हाल ही कुछ फंक्शन होने के बाद कपल उदयपुर पहुंचा जहां पर शानदार तरीके से परिणीति और राघव का स्वागत हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X