परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की इनसाइड वीडियो आई सामने, कपल का दिखा रोमांटिक - खूबसूरत अंदाज

Parineeti Chopra Raghav chadha

Parineeti Chopra Raghav chadha Wedding: उदयपुर में बहुत ही धूम-धाम के साथ शानदार तरीके से बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आम नेता राघव चड्ढा के साथ शादी कर ली है। शादी के बाद दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की थी। अब कपल उदयपुर से दिल्ली आ गए हैं इसके बाद सोशल मीडिया पर परिणीति और राघव की शादी की कई खूबसूरत इनसाइट वीडियो वायरल हो रही हैं।

परिणीति-राघव की शादी की वीडियो-

सबसे पहला एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है वो जयमाला का है। परिणीति चोपड़ा के एक फैन पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक्ट्रेस जयमाला के लिए राघव चड्ढा की तरफ बढ़ती नजर आ रही हैं, इस दौरान वह काफी खुश हैं।

इसके बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का एक खूबसूरत वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है वह शादी के मंडप का है। ये वीडियो राघव चड्ढा के फैन पेज ने पोस्ट किया है जिसमें राघव और परिणीति एक व्हाइट छतरी लेकर डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों बहुत ही खूबसूरत लग रहे हैं।

इसके अलावा एक और वीडियो में राघव चड्ढा दूल्हा बने ढोल की थाप पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी ढोल का लुत्फ उठा रहे हैं। वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी-

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने सगाई इसी साल की शुरुआत में दिल्ली में की थी। इसके बाद दोनों ने शादी उदयपुर में 24 सिंतबर को खास लोगों के उपस्थिति में की। शादी में परिणीति और राघव ने व्हाइट कलर के आउटफिट चुने थे, जिसमें दोनो बेहद खूबसूरत लग रहे थे। बता दें कि शादी के बाद परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा के साथ अपने ससुराल दिल्ली आ गई हैं, यहां उनका शानदार तरीके से वेलकम किया गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X