..................... parineeti chopra raghav chadha ujjain mahakaal puja and aarti just before one month of wedding raghav chadha parineeti chopra video - Hindi Filmibeat

ग्रैंड वेडिंग के शोर के बीच क्या राघव-परिणीति ने मंदिर में चुपके से ले लिए फेरे? ट्रोल बोले- ये भी प्रेग्नेंट

parineeti chopra, raghav chadha

Raghav Chadha Parineet Chopra Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा 13 मई, 2023 को दिल्ली में हुई सगाई के बाद अपनी शादी को लेकर छाए हुए हैं। जहां पिछले दिनों दोनों की शादी के वेन्यू की तलाश राजस्थान में होने को लेकर खबरें आई तो वहीं अब राघव और परिणीति का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो से इसकी सीक्रेट वेडिंग के चर्चे शुरू हो गए हैं।

सामने आए वीडियो में परिणीति साड़ी में और राघव कुर्ता पजामा ने एक मंदिर में पूजा करते दिखाई दे रहे हैं। इन वीडियो को देखने के बाद फैंस चर्चा कर रहे हैं कि राघव और परिणीति ने चोरी छिपे शादी रचा ली है। इसके साथ ही कुछ ने तो यहां तक कयास लगा लिए हैं कि हो सकता है परीणिती प्रेग्नेंट हो जिसके कारण दोनों ने आनन फानन में शादी का फैसला लिया। हालांकि आपको बता दें कि ऐसा नहीं है।

25 सितंबर को ये दोनों एक-दूसरे के साथ सात वचन लेंगे। लेकिन उसके ठीक एक महीने पहले दोनों उज्जैन महाकाल पहुंचे। वहां बाबा के दरबार में पूजा-अर्चना की। जिसके तमाम वीडियो और फोटोज सामने आए हैं।

परिणीती चोपड़ा मंगेतर और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची। वहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के नियमों का पालन कर नंदी हॉल से भगवान की पूजा की। चांदी द्वार पर माथा टेककर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। जानकारी देते हुए महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित यश गुरु ने बताया कि परिणीति चोपड़ा बाबा महाकाल की अनन्य भक्त है। 26 दिसंबर 2022 को भी वह बाबा महाकाल की भस्म आरती मे शामिल हुई थी। इसके बाद शादी के पहले वह राघव चड्डा के साथ बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने 26 अगस्त को उज्जैन आई थीं।

पंडित यश गुरु ने बताया कि नंदी हॉल में एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा ने राघव चड्डा के साथ बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन श्री सूक्त के पाठ के साथ की। इस दौरान वो बाबा महाकाल की भक्ति मे लीन नजर आईं। पहले की तरह ही इस बार भी परिणीती चोपड़ा जहां साड़ी पहने दिखाई दीं। वहीं, राघव चड्डा धोती और कंधे पर शॉल लपेटे हुए बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। यहां के तमाम फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Read more about: parineeti chopra raghav chadha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X