तो इस वजह से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दो जगह करेंगे रिसेप्शन, सामने आई कपल की बड़ी समस्या

Parineeti Chopra Raghav Chadha reception: न्यूली मैरिड कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी शादी के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एयरपोर्ट लुक से लेकर शादी के लुक को लेकर परिणीति चोपड़ा के वीडियो और फोटोज जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब खबर है कि जल्द ही परिणीति और राघव दो जगहों पर अपनी कुछ समस्याओं की वजह से रिसेप्शन करेंगे। इन खास रिसेप्शन पार्टीज को लेकर कपल के साथ फैंस भी काफी उत्साह है। फैंस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के लुक को लेकर भी खास उत्साहित हैं।
दिल्ली में राजनेताओं के लिए रिसेप्शन-
सूत्रों की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपने खास राजनेताओं मेहमानों और खास लोगों के लिए दिल्ली में रिसेप्शन देंगे। इस दिल्ली के रिसेप्शन में कई सारे बड़े नेता और राजनेता हिस्सा लेंगे, जिनके लिए खास तैयारियां की जा रही है। दिल्ली में रिसेप्शन राघव की वजह से होगा क्योंकि राघव खुद आम जानता पार्टी के नेता हैं। गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में कई नेता शामिल हुए थे।
मुंबई में सेलेब्स के लिए खास रिसेप्शन-
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इंडस्ट्री के साथ दोस्तों और सेलेब्स के लिए मुंबई में रिसेप्शन पार्टी करेंगे। इस रिसेप्शन पार्टी में कई सारी बड़ी हस्तियां मौजूद रहेंगी। जिसको लेकर फैंस काफी खुश हैं। खासकर इस पार्टी में परिणीति का लुक कैसा होगा इसको लेकर फैंस के बीच बहुत ज्यादा उत्साह है। जाहिर है कि इस शादी में मुंबई के कोई सेलेब्स शामिल नहीं हुआ।
राघव और पारिणीति चोपड़ा की शादी-
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी उदयपुर में बहुत ही खास तरीके से खास दोस्तों और मेहमानों की उपस्थिति में 24 सिंतबर को हुई थी। न्यूली मैरिड कपल ने 25 सितंबर 2023 को इंस्टाग्राम पर अपना आधिकारिक वेडिंग एल्बम शेयर किया था। परिणीति के वेडिंग लुक की बात करें, तो उन्होंने अपने खास दिन के लिए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का लंबे घूंघट वाला व्हाइट एंड गोल्डन लहंगा चुना था।


Click it and Unblock the Notifications
