Parineeti Chopra-Raghav Chadha इस दिन दिल्ली में करेंगे सगाई? सामने आई बड़ी अपडेट

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ दिनों में राघव चड्ढा के नाम पर परिणीति चोपड़ा की ब्लश करती हुई वीडियोज ने काफी कुछ बयां कर दिया। ऐसी खबरें लगातार आ रही हैं कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही शादी कर सकते हैं। वहीं, दोनों दिल्ली में दोनों की सगाई की खबरें भी सुर्खियों में छाई हुई है।
कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दिल्ली में 10 अप्रैल को सगाई कर सकते हैं। सगाई के बाद दोनों अपने रिलेशनशिप को भी ऑफिशियल कर सकते हैं। हालांकि, इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि अब तक परिणीति चोपड़ा या राघव चड्ढा की तरफ से नहीं की गई है।
बुधवार को परिणीति चोपड़ा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई। इस दौरान उन्होंने रेड स्वेटर, ब्लैक जैगिंग्स और ब्लैक बूट पहन रखा था। जब पापाराजी ने उनसे शादी के बारे में पूछा तो उन्होंने बोला- लंदन जा रही हूं, बोर्डिंग पास दिखाऊं? पापाराजी से बात करते हुए भी परिणीति चोपड़ा ब्लश कर रही थीं। उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।
बता दें कि, परिणीति चोपड़ा और आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा 22 मार्च को पहली बार साथ में मुंबई में स्पॉट किए गए थे। दोनों मुंबई के एक रेस्तरां में अलग-अलग पहुंचे लेकिन साथ बाहर निकलते वक्त पापाराजी ने उन्हें स्पॉट कर लिया। इसके बाद अगले ही दोनों को लंच पर साथ में स्पॉट किया गया। दोनों एक ही कार में वहां से रवाना होते नजर आए।
इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें शुरू हो गई। बता दें कि राघव चड्ढा संसद के सबसे कम उम्र के सांसद हैं। वहीं, दूसरी ओर परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। हाल ही में परिणीति चोपड़ा सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' में नजर आई थीं। अब दोनों की सगाई की खबरें भी लगभग तय मानी जा रही है। परिणीति चोपड़ा की बहर और ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा भी फिलहाल भारत में हैं।


Click it and Unblock the Notifications