Parineeti Raghav Engagement: राघव चड्ढा को टीका लगातीं प्रियंका चोपड़ा, इमोशनल परिणीति, देंखे सगाई की नई Pics

Parineeti Chopra- Raghav Chadha Engagement: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की लव स्टोरी एक ब्रेकफास्ट पर शुरु हुई और दोनों को जल्द ही अहसास हो गया कि ये एक दूसरे के जीवनसाथी हैं। अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करते हुए दोनों ने 13 मई को एक निजी फंक्शन में सगाई कर ली है।
दिल्ली के कपूरथला हाउस में कपल ने पहले अरदास और फिर रिंग सेरेमनी की। इस खास मौके पर दोनों के परिवार, करीबी दोस्त और कुछ राजनीतिक हस्तियां शामिल रहे।
अपनी सगाई के लगभग नौ दिनों के बाद, परिणीति ने राघव के साथ अपनी सगाई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं और एक खूबसूरत नोट लिखा। परी ने लिखा- "जब यह अहसास होता है, तो आप समझ जाते हैं। एक ब्रेकफास्ट में.. और मुझे पता चल गया कि ये वही है। सबसे अद्भुत व्यक्ति जो मुझे हिम्मत और प्रेरणा देता है। उसका सपोर्ट, मजाक, दोस्त सब कुछ मेरे लिए खास है। He is my home.."
एक्ट्रेस ने आगे लिखा- "हमारी सगाई की पार्टी एक सपने को जीने जैसा था - प्यार, हंसी, भावनाओं और ढेर सारे डांस के बीच एक खूबसूरत सपना! जैसे ही हमने अपने प्यारे लोगों को गले लगाया और उनके साथ जश्न मनाया, भावनाएं उमड़ पड़ीं। राजकुमारी की कहानियों से प्रभावित एक छोटी लड़की के रूप में, मैंने कल्पना की थी कि मेरी परीकथा कैसे शुरू होगी। अब जबकि यह हो गया है, यह मेरी कल्पना से भी बेहतर है।"
वहीं, राघव ने तस्वीरें शेयर करते हुए परिणीति के लिए लिखा- "एक दिन, ये खूबसूरत लड़की मेरे जीवन में आई, जिसने मुस्कान, हंसी का साथ मेरी लाइफ में रौनक बढ़ा दी। कोई आश्चर्य नहीं कि हमारी सगाई एक ऐसा खुशी का अवसर था जहां खुशी के आंसू, हंसी, खुशी और मस्ती ने हमारे परिवार को और भी करीब ला दिया, खास तौर पर पंजाबी तरीके से.."


Click it and Unblock the Notifications
