मेहंदी में नहीं परिणीति ने घूंघट पर जड़वाया राघव का नाम, नेता जी ने कभी किया किस तो कभी छुए पैर

Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Outfits: साल 2023 की मोस्ट अवेटिड बॉलीवुड ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें सोशल पर आते ही वायरल हो गई हैं। लंबे इंतजार के बाद अब राघव परिणीति ने अपनी शादी की एक्सलूसिव तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही कपल के शादी के जोड़ी और हर छोटी से छोटी बारीकी के चर्चे शुरू हो गए हैं।
परिणीति चोपड़ा ने अपने शादी के जोड़े के लिए ऑफ व्हाइट कलर का चुनाव किया। इसके साथ ही पिंक चूड़ा और ग्रीन ज्वैलरी के साथ हसीना ने अपने इस शानदार वेडिंग लुक को पूरा किया। इस दौरान जिस एक चीज पर सबकी नजर अटक रही है वो परिणीति का घूंघट। परिणीति ने काफी लंबा घूंघट लिया था। इसके साथ ही जहां तमाम हीरोइने मेहंदी से अपने दूल्हा के नाम हथेली पर लिखवाती है तो वहीं परिणीति ने घूंघट पर हिंदी में राघव का नाम जड़वाया था। ये अंदाज और चलन हर किसी के दिल को छू रहा है।
इसके साथ ही शादी की सभी तस्वीरों में राघव और परिणीति पूरी तरह से एक दूसरे के प्यार में खोए दिखाई दे रहे हैं। जहां परिणीति के चेहरे पर बड़ी ही स्माइल है तो वहीं राधव की नजरे उनसे हटने का नाम ही नहीं ले रही हैं। तस्वीरों में राघव परिणीति को कभी किस करते तो कभी रस्म निभाने के लिए उनके पैर का अंगूठा पकड़ते दिखाई दिए।
राधव और परिणीति ने अपनी शादी में मैचिंग आउटफइट कैरी किए थे। इसके साथ ही तस्वीरों को शेयर करते हुए कपल ने लिखा, "ब्रेकफास्ट टेबल पर सबसे पहली चैट के बाद से ही ये हमारा दिल जानता था। काफी लंबे समय से हम इसका इंतजार कर रहे थे.. फाइनली मिस्टर और मिसेज बनने के लिए हम बहुत ब्लेस्ड फील कर रहे हैं। हम एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते... हमारी नई शुरूआत अब से शुरू.."


Click it and Unblock the Notifications