कपिल शर्मा शो के दौरान अचानक बिगड़ी परिणीति की सास की तबीयत, आनन फानन में अस्पताल लेकर भागे राघव चड्ढा

Parineeti Chopra Raghav Chadha Mother: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सास को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, वो राघव और परिणीति के साथ द कपिल शर्मा शो की शूटिंग के लिए पहुंची थीं। इस दौरान शो के सेट पर उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें इमरजेंसी में अस्तपाल में एडमिट कराया गया। इसके चलते शूट बीच में छोड़ना पड़ा।
तबीयत बिगड़ने पर राघव चड्डा की मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कपिल शर्मा के शो की शूटिंग कैंसिल कर दी गई है। प्रोडक्शन टीम कपल को शूट के लिए नई डेट देने का फैसला लेगी।
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का तीसरा सीजन शुरू हो चुका है। इसके पहले एपिसोड में एक्टर सलमान खान गेस्ट बनकर आए। इसके बाद कई और सेलेब्स आ चुके हैं। आगामी एपिसोड में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा नजर आने वाले थे। दोनों ने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी। मगर, शूट के बीच में ही राघव चड्ढा की मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें शूटिंग बीच में रोक अस्पताल लेकर जाना पड़ा।
बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी साल 2023 में हुई। कपल ने उदयपुर के लैविश होटल द लीला पैलेस में ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इनकी शाही शादी में फिल्म और राजनीति की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। परिणीति चोपड़ा, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं।


Click it and Unblock the Notifications











