Parineeti Raghav Marriage Venue: कुछ ही दिनों राघव-परिणीति की शादी, उदयपुर में फेरे गुरूग्राम में रिसेप्शन

Raghav Chadha, Parineeti Chopra

Parineeti Raghav Marriage Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने दिल्ली में 13 मई के दिन सगाई कर ली थी। इसके बाद से ही इस बात की चर्चा थी कि दोनों शादी भी क्या इस साल करेंगे या अगले साल। फिलहाल अब इंतजार खत्म हो गया है और दोनों की शादी की डेट और वेन्यू सामने आ गए हैं। परिणीति और राघव 25 सितंबर को शादी करने जा रहे हैं। दोनों उदयपुर के लीला पैलेस में शादी करेंगे। शादी की डिटेल्स सामने आ गई हैं।

राजस्थान में शादी

शादी की बात करें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 25 सितंबर के दिन तय की गई है और 23 सितंबर से ही प्री वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो जाएंगे। शादी का वेन्यू राजस्थान के उदयपुर स्थित लीला पैलेस रखा गया है। इस समारोह में 200 लोगों के शामिल होने की खबर है। अधिकतर महमानों को ओबेरॉय होटल में ठहराया जाएगा। फिलहाल दोनों की शादी की ये जरूरी डिटेल्स सामने आ गई हैं जो फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है।

कपूरथला हाउस में सगाई

परिणीति और राघव को जब साल की शुरुआत में साथ में स्पॉट किया तभी से इस बात की अफवाह उड़नी शुरू हो गई थी कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। इसके बाद वो दिन भी आया जब कपल ने अपनी रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया और इंगेजमेंट की घोषणा की। दिल्ली के कपूरथला हाउस में दोनों की सगाई का रंगारंग कार्यक्रम हुआ। इस दौरान सिर्फ परिवार और करीबी ही शामिल हुए थे। बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी ज्यादा लोग इस समारोह का हिस्सा नहीं बने थे।

शादी की जान प्रियंका चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा सगाई में शामिल हुई थीं लेकिन निक जोनस इस प्रोग्राम का हिस्सा नहीं बन सके थे। लेकिन उम्मीद तो ऐसी है कि शादी में निक जोनस शामिल होंगे। बाकी मेहमानों को लेकर अभी ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X