..................... Parineeti Chopra Raghav Chadha Love Story They Reveals About Their Secret Meetings - Hindi Filmibeat

जब पहली मुलाक़ात में एक दूसरे पर दिल हार बैठे थे परिणीति-राघव, बोले- हम खेत-खलियान में मिले..

Parineeti Chopra Raghav Chadha Love Story

Parineeti Chopra Raghav Chadha Love Story: परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के मशहूर नेता राघव चड्ढा के साथ में शादी रचाई। अभी के समय पर वह अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही है। दोनों ने साल 2023 में शादी की थी औरअब हाल ही में रजत शर्मा के शो आप की अदालत में परिणिति और राघव ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया है।

इस शो पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों ने ही अपनी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के बारे में बात की है। परिणीति चोपड़ा ने बताया कि एक अवॉर्ड शो के दौरान वह लंदन पहुंची थी और वहां पर राघव भी मौजूद थे। राघव को नहीं जानती थी क्योंकि वह पॉलिटिक्स को फॉलो नहीं करती। उनके भाई शिवांग ने उनको राघव से मिलने के लिए कहा और इसीलिए उन्होंने राघव से मुलाकात की।

परिणीति चोपड़ा ने बताया कि अगले दिन राघव के साथ में वह 10 से 12 लोगों के साथ एक ही टेबल पर मिली। जहां पर उन्होंने अपनी करियर लाइफ से लेकर हॉबी के बारे में भी बात की। तब फिर राघव को भूख लगने लगी और वह खाने चले गए। राघव की ऐसी कैंडिड साइड को देखकर परिणीति भी इंप्रेस हो गई थी। उन्होंने सोचा कि यह तो बहुत सही बंदा है और मैं इससे शादी करूंगी।

परिणीति चोपड़ा बताती है कि बाद में उन्होंने राघव को ऑनलाइन सर्च भी किया क्योंकि वह ज्यादा कुछ उनके बारे में नहीं जानती थी। लेकिन जब एक्ट्रेस को यह बात पता चली तो उन्होंने सोचा कि अब शादी तो मैं इसके साथ में ही करूंगी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस शो के दौरान परिणीति चोपड़ा और राघव ने अपनी सीक्रेट मीटिंग्स को लेकर भी बात की थी।

राघव ने बताया कि "होटल में पहली मुलाकात के बाद में परिणीति भारत वापस आ गई थी तो वह शूटिंग के लिए पंजाब आई। तब मैं वही था और हम दोबारा मिले। पहले तो हम चुप कर मिलते और एक बार मैंने अपने साथ के लोगों से कहा कि मैं किसी से अकेले मिलने जा रहा हूं। अमर सिंह चमकीला की शूटिंग के बाद अपने मैनेजर और सिक्योरिटी को वापस भेज दिया और मुझसे मिलने के लिए वह कार में आई। बाद में हम किसी खेत खलियान में आराम से बैठे। परिणीति ने बात संभालने के लिए कहा कि वह खेत नहीं था वह किसी के घर का गार्डन था।"

Read more about: parineeti chopra raghav chadha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X