..................... Parineeti Chopra Raghav Chadha Katrina Kaif Vicky Kaushal Alia Bhatt Ranbir Kapoor Raha Kapoor bollywood celebs new year photos - Hindi Filmibeat

लंदन से लेकर राजस्थान... हर जगह छलका रोमांस.. नए साल में 31 से 1 का सफर पति की बाहों में किया इन हसीनाओं ने

Parineeti Chopra, Raghav Chadha, Katrina Kaif, Vicky Kaushal, Alia Bhatt, Ranbir Kapoor, Raha Kapoor

Star Couple New Year 2024 Romantic Post: बॉलीवुड सेलेब्स क्रिसमस से ही न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए वेकेशन पर एक से बढ़कर एक खास लोकेशन पर दिखाई देते हैं। ऐसे में इस साल भी सोशल मीडिया गलियारा सेलेब्स के रोमांटिक पोस्ट से पटा दिखाई दे रहा है। ऐसे ही कुछ सबसे ज्यादा खास तस्वीरें हम आपके लिए लेकर आए हैं।

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए राजस्थान में हैं। उन्होंने अपने फैंस के लिए कई फोटोज और वीडियोज शेयर की। कैटरीना और विक्की 31 दिसंबर को एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। शेयर की गई फोटोज में कपल को एक-दूसरे की बाहों में रोमांटिक अंदाज में नए साल का जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है। व्हाइट फ्लोरल ड्रेस में कैटरीना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने इस लुक को पोनीटेल के साथ पूरा किया। वहीं विक्की ने ब्लैक कलर का फुल स्लीव स्वेटर और मैचिंग कैप पहनी हुई है।

लवबर्ड्स सर्दियों की धूप का आनंद ले रहे हैं और कैमरे के लिए खुलकर पोज दे रहे हैं। एक फोटो में कपल रेगिस्तान के बीच अलाव के साथ म्यूजिकल नाइट एन्जॉय करते दिख रहे है। वहीं एक अन्य फोटो में कैटरीना विक्की के कंधे पर सिर रख उन्हें कसकर पकड़े हुए है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "2024 में सभी के लिए मानसिक शांति, स्वास्थ्य, खुशी और प्यार की कामना...।" कैटरीना की पोस्ट को एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने लाइक किया। वहीं विक्की ने एक फोटो शेयर की और इसे कैप्शन दिया: "लव, लाइट, हैप्पीनेस... सभी को 2024 की शुभकामनाएं!"

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने नए साल के जश्न की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में उनके पति रणबीर कपूर और प्यारी नन्हीं राहा नजर आ रही है। 8.2 करोड़ फॉलोअर्स वाली आलिया ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की, जिसमें उनको रणबीर और राहा के साथ एन्जॉय करते देखा जा सकता है। पहली तस्वीर में रणबीर आलिया के गालों पर किस करते नजर आ रहे है। दोनों जश्न के मूड में हैं। दूसरी तस्वीर आलिया ने वाइट ड्रेस और बटरफ्लाई हेडबैंड पहना हुआ है और वह एक क्लब में बैठी हुई हैं। तीसरी तस्वीर में आलिया अपनी बेटी राहा को गोद में लिए हुए है और बैकग्राउंड में सनसेट का सुंदर नजारा है। इनके अलावा, अन्य तस्वीरों को शेयर करते हुए 'गली बॉय' फेम दिवा ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।"।

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपने पति और आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा के साथ यूके में क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों का मजा ले रही हैं। उन्‍होंने इंस्टाग्राम पर अपनी हॉलिडे एल्बम शेयर की। लवबर्ड्स ने नवविवाहित जोड़े के रूप में अपना पहला नया साल लंदन और ऑस्ट्रिया में एक साथ मनाया। ऐसा लग रहा है कि यह जोड़ा किसी बढ़िया डाइनिंग रेस्तरां में बैठा है। दूसरी तस्वीर में परिणीति राघव की गोद में बैठी दिख रही हैं, दोनों कैमरे के सामने मुस्कुरा रहे हैं। 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' की अभिनेत्री ने काले रंग की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी, जिसके साथ मैचिंग स्टॉकिंग्स और काले जूते पहने हुए थे। एक तस्वीर में उनके भाई शिवांग चोपड़ा भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X