परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग शादी के बाद पहली लोहड़ी पर दिखाए रंग, पहनी ऐसी ड्रेस

Parineeti Chopra

Parineeti Chopra Raghav Chadha Lohri Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर 2023 को राजनेता राघव चड्ढा के साथ शादी कर अपने जीवन की नई शुरुआत की थी। तब से वह अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। करवा चौथ, दिवाली और क्रिसमस के बाद, राघव और परिणीति ने शादी के बाद पहला लोहड़ी उत्सव साथ में मनाया, जिसकी इनसाइड झलकियां सामने आई हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 13 जनवरी 2024 को अपना पहला लोहड़ी त्योहार एक साथ मनाया, जो पिछले साल सितंबर में शादी के बंधन में बंधने के बाद से उनकी जर्नी का एक खास पल था। उनके एक करीबी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस मौके की इनसाइड झलकियां साझा की हैं।

सामने आई तस्वीरों में से एक सेल्फी में राघव और परिणीति के खास पलों को कैद किया गया है, जिसमें राघव की मां, उनके मामा पवन सचदेवा और अन्य परिवार के सदस्य शामिल थे। तस्वीरों में पूरे परिवार की खुशी साफ झलक रही थी।

इस मौके पर परिणीति ने ब्लैक कलर की फुल-स्लीव टॉप और पैंट के साथ ब्लैक बूट्स पेयर किए थे। इसके साथ उन्होंने एक प्रिंटेड स्टोल भी कैरी किया। उनका हल्का मेकअप और खुले बाल उनके लुक को पूरा कर रहे थे। हालांकि, ये उनका उनकी मांग में लगा सिंदूर का हल्का टच था, जिसने न्यू ब्राइडल वाइब्स बिखेरीं। वहीं, राघव ब्लैक कलर की शेरवानी के साथ ब्लैक शॉल और मैचिंग जूतों में बेहद डैशिंग लग रहे थे। उनका लुक एकदम फेस्टिव वाइब दे रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X