ससुराल में परिणीति ने मनाई पहली दिवाली, राघव ने लुटाया खूब प्यार... हुआ रोमांटिक KISS

Parineeti Chopra First Diwali: बी टाउन के दिवाली सेलिब्रेशन की जिन तस्वीरों को फैंस को सबसे ज्यादा बोसब्री से इंतजार था वो तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने शादी के बाद अपनी पहली दिवाली बेहद शानदार अंदाज में सेलिब्रेट की है और अब इसकी तस्वीरें भी उन्होंने फैंस के साथ शेयर की हैं।
पहली दिवाली पर परिणीति चोपड़ा बेहद शानदार तरीके से तैयार हुई हैं। इस दौरान परिणीति ने मरून सीक्वेंज साड़ी पहनी हुई है और राघव चड्ढा ब्लैक एथनिक लुक में बेहद डैशिंग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।
सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि राघव और परिणीति दोनों ही पूरी तरह से एक दूसरे में खोए और अपने घर में दिवाली डेकोरेशन के बीच एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते और रोमांस में डूबे दिखाई दे रहे हैं।
इसके साथ ही परिणीति एक तस्वीर में राघव को क्रेजी किस देती दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर राघव परिणीति की ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो गई हैं और फैंस उन्हों खूब बधईयां दे रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा के साथ 3 तस्वीरें पोस्ट की हैं। जहां काले रंग के कुर्ते में राघव फब रहे हैं। वहीं, परिणीति भी मरून साड़ी में बवाल लग रही हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा, 'मेरा घर।' इन तस्वीरों में परिणीति ने राघवो को कभी गले लगाया तो कभी उनके गाल पर किस किया। वहीं, एक फोटो में वह पानी में रखे जलते दिए के पास बैठकर एक-दूसरे को निहार रहे हैं।
एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर भाई सहज चोपड़ा ने रिएक्ट किया। उन्होंने दो ब्लैक हार्ट और एक स्टार से अपनी फीलिंग्स बयांक कीं। वहीं, मां रीना चोपड़ा ने रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किया। इसक अलावा बाकी फैन्स ने एक्ट्रेस को दिवाली की बधाई दी। एक्ट्रेस ने इस दौरान मांग में सिंदूर भी लगाया हुआ था, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications
