वेन्यू के बाहर आते ही राघव परिणीति का शुद्ध देसी रोमांस! काम पर लगे भाई-बहनों ने बांटी मिठाईयां

Raghav Chadha Parineeti Chopra Engagement: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई कर ली है। सगाई के बाद ये न्यूली इंगेज्ड कपल सुबह से वेन्यू के बाहर इंतजार कर रहे मीडिया-पैपराजी और फैंस से मिलने के लिए पहुंचा।
वेन्यू से बाहर आते समय परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के चेहरे पर सगाई की खुशी साफ झलक रही थी। दोनों की नजरें एक दूसरे से हटने का नाम ही नहीं ले रही थीं। इसके साथ ही दोनों एक दूसरे के साथ रोमांटिक रोज देते हुए और एक दूसरे की बाहों में बाहे डाले तमाम तस्वीरें क्लिक कराई।
सोशल मीडिया पर इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं। साथ ही नेटिजंस इस नई नवेली जोड़ी को खूब बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
इसके साथ ही सगाई के बाद काम में लगे परिणीति और राघन के कजिन्स और भाई बहनों ने वहां मौजूद लोगों को अपने हाथों से मिठाईयां बांटी और अपनी खुशी में शिरकत किया।
लुक की बात करें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने मैचिंग व्हाइट कलर के आउटफिट पहने हैं, जो कि दोनों पर बेहद ही प्यार लग रहे हैं, इन क्लासी, सिंपल और डिजाइनर आउटफिट में परिणीति और राघव ने मानों हर किसी के दिल को जीत दिल लिया हो।
बैसे बता दे कि, परिणीति चोपड़ा ने इस खास दिन के लिए मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया आउटफिट कैरी किया। वहीं राघव चड्ढा के आउटफिट की बात करें तो राघव ने अपना आउटफिट चाचा पवन सचदेवा ने ही डिजाइन कराया था।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की पहली तस्वीरें साझा की हैं। परिणीति ने फोटो साझा करते हुए लिखा है, Everything I prayed for .. I said yes! इसी तरह से सैम कैप्शन राघव चड्ढा ने भी सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा है।


Click it and Unblock the Notifications