..................... Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement: No Mobile Phones Allowed Inside Venue, Strict Rule For Privacy - Hindi Filmibeat

Parineeti -Raghav Engagement: दीदी प्रियंका की तरह परिणीति ने भी अपनाई 'नो फोन पॉलिसी', बाहर जमा करवाए मोबाइल

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। दिल्‍ली के कपूरथला हाउस में शाम 8 बजे सगाई सेरेमनी है। जहां दोनों के परिवार, करीबी दोस्त और कुछ राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची हैं।

इस फंक्शन में 130 से 150 मेहमान के शिरकत लेने की खबर है। वहीं, बता दें परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी इंगेजमेंट सेरेमनी के लिए नो फोन पॉलीसी रखी है। कपूरथला हाउस से इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि मेहमानों के फोन को बाहर की जमा कराया जा रहा है।

हर किसी के लिए अंदर वेन्यू में फोन लेकर जाने पर पाबंदी है। बताया जा रहा है कि ऐसा फैसला इसलिए लिया गया है ताकि अंदर से कुछ भी लीक ना हो सके। कपल की प्राइवेसी बनाए रखने के लिए ये कदम उठाया गया है।

खास बात है कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी शादी और शादी से जुड़ी सभी फंक्शन में 'नो फोन पॉलिसी' अपनाया था। वो अपनी तस्वीरें सीधे खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करना चाहती थीं। कहा जाता है कि मेहमानों के पास फोन रहने की वजह से अंदर से तस्वीरें और वीडियोज लीक होते रहते हैं और कभी कभी सेलेब्स को इस वजह से ट्रोल भी होना पड़ जाता है।

Read more about: parineeti chopra raghav chadha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X