Parineeti Raghav Engagement: संपत्ति के मामले में परिणीति या राघव कौन है सबसे आगे,क्या है कमाई का सोर्स, जानें

Parineeti Raghav Engagement: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज यानी 13 मई को दिल्ली में बड़े ही शानदार अंदाज में अपनी करीबी लोगो के बीच सगाई कर रहे हैं। राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के युवा चेहरा हैं तो वहीं परिणीति बॉलीवुड की नामचीन एक्ट्रेस है, इन दोनों का करियर अभी काफी अच्छा चल रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इन दोनों के पास कितनी संपत्ति है।
पहले बात करते हैं राघव चड्ढा की तो राघव चड्ढा एक राजनेता होने के साथ-साथ खुद एक चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं, उन्होंने डेलॉइट, श्याम मालपानी और ग्रांट थॉर्नटन जैसी अकाउंटेंसी फर्मों में काम किया है, लेकिन वह एक साधारण जीवन जीते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी कुल संपत्ति 50 लाख है, साल 2012 में राघव ने आप ज्वाइन की थी और वह सबसे कम उम्र के राज्यसभा सदस्य के तौर पर जाने जाते हैं। तो साफ शब्दो में कहे तो राघव के पास ज्यादा संपत्ति नहीं है, पर ठीक ठाक है।
वहीं बात अगर परिणीति चोपड़ा की करें तो, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिणीति चोपड़ा की कुल संपत्ति 60 करोड़ रुपये है। परिणीति मुख्य रूप से अपनी फिल्मों और ऐड फिल्म्स के जरिए कमाई करती हैं। उनके पास मुंबई में एक सी-फेसिंग वाला घर है और जगुआर XJL, ऑडी ए6 और ऑडी Q5 जैसी लग्जरी कारें भी हैं।
ऐसे देखा जाए तो परिणीति के पास राघव से कई ज्यादा संपत्ति है। परंतु दोनों ही अपने अपने करियर में अच्छा कर रहे हैं तो आगे चलकर सब और भी अच्छा हो जाएगा और कहते हैं कि जहां प्यार होता है वहां संपत्ति कौन देखना है। परिणीति और राघव की भी लव स्टोरी भी कुछ ऐसी ही है।
लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से राघव और परिणीति दोनों ने ही पढ़ाई की है, दोनों को पिछले कुछ दिनों से एक साथ स्पॉट किया जा रहा था और अब दोनों सगाई कर रहे हैं। इस कपल को लेकर मार्च में ही सिंगर और एक्टर हार्डी संधु ने दोनों के रिश्ते को कंफर्म किया था। इनके अलावा आप नेता संजीव अरोड़ा ने भी ट्वीट कर राघव और परिणीति को बधाई दी थी। परंतु परिणीति और राघव ने इस बायन पर कभी भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और अपने रिश्ते को बहुत ही प्राइवेट रखा।


Click it and Unblock the Notifications












