Parineeti- Raghav ने सगाई के बाद, अरविंद केजरीवाल और बाकी नेताओं के साथ दिया पोज- वायरल Inside Pics

Parineeti Chopra- Raghav Chadha Engagement Inside Photos Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा ने शनिवार, 13 मई को एक निजी फंक्शन में सगाई कर ली है। इनकी सगाई में दोनों परिवार, कुछ करीबी दोस्त और राजनीतिक हस्तियां शामिल रहे।
राघव और परिणीति दोनों ने अपने फैंस के साथ सगाई की खबर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी पोस्ट कीं हैं। एक दूसरे की बाहों में खोए हुए, इन तस्वीरों में दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।
बता दें, दिल्ली के कपूरथला हाउस में शाम 8 बजे इनकी सगाई सेरेमनी पूरी हुई। फंक्शन में 150 के करीब लोग शामिल हुए थे। हालांकि, कपल ने इस फंक्शन के लिए नो फोन पॉलीसी रखी थी, यानि की किसी भी गेस्ट को वेन्यू के अंदर फोन ले जाना allowed नहीं था। लेकिन फिर भी सगाई से कुछ तस्वीरें बाहर आ ही गई हैं।
एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल होता दिख रहा है, जिसमें परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य नेताओं के साथ पोज देते दिख रहे हैं। वहीं, एक और तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें प्रियंका चापड़ा अपने भाई सिद्धार्थ और परिणीति के पापा पवन चोपड़ा के साथ पोज देते दिख रही हैं।
बता दें, इन फंक्शन में अरविंद केजरीवाल अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे। वहीं, पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम,पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, मुंबई से आदित्य ठाकरे जैसी हस्तियां पहुंचे थे।


Click it and Unblock the Notifications
