Parineeti- Raghav Engagement: सगाई से ठीक पहले कुर्ता पजामा पहने यूं मुस्कुराते नजर आए राघव चड्ढा-वीडियो वायरल

parineeti-chopra-raghav-chadha-engagement-first-look-of-raghav-just-before-ceremony-in-kurta-pajama

Parineeti Chopra- Raghav Chadha Engagement: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की सगाई की तैयारियां पूरे जोर शोर से चल रही है। कपल अपनी सगाई की वेन्यू पर भी पहुंच चुके हैं। बता दें, इनकी सगाई दिल्ली में कनॉट प्लेस के कपूरथला हाउस में होने वाली है।

परिणीति और राघव की सगाई से कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी में एक वीडियो सामने आई है, जहां सगाई से ठीक पहले राघव चड्ढा का लुक देखा जा सकता है। यहां राघर पेस्टर रंग का कुर्ता पजामा पहने दिख रहे हैं और पैपराजी को देखकर मुस्करा रहे हैं।

बता दें, अपनी सगाई में राघव चड्ढा अपने मामा पवन सचदेवा द्वारा डिजाइन किया आउटफिट पहन रहे हैं। जिन्होंने सगाई से एक दिन पहले राघव की आउटफिट का स्केच भी शेयर किया था। बता दें, सगाई में परिणीति चोपड़ा और राघव दोनों पेस्टल रंग के पोशाक में नजर आएंगे, जो कि इनकी सगाई का थीम है।

सगाई का कार्यक्रम काफी सिंपल और सोबर तरीके से ऑर्गनाइज किया गया है। करीब 130 से 150 लोग राघव-परिणीति की सगाई में शामिल होंगे।

इस कपल ने अभी तक मीडिया के सामने अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है। एक्ट्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता तब से सुर्खियां बटोर रहे हैं जब पहली बार उन्हें मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर पैपराज़ी द्वारा देखा गया था। कपल ने एक-दूसरे को डेट करने को लेकर चुप्पी साधे रखी, लेकिन पब्लिक अपीरियंस करने से कभी पीछे नहीं हटे।

बहरहाल, उम्मीद है कि सगाई की तस्वीरों के साथ परिणीति चोपड़ा और राघव फैंस को खूबसूरत सरप्राइज देंगे। परिणीति- राघव की रिंग सेरेमनी में दोनों ओर के परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे।

Read more about: parineeti chopra raghav chadha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X