..................... Parineeti Chopra Raghav Chadha engagement date out before priyanka chopra nick jonas back to NYC - Hindi Filmibeat

दीदी प्रियंका और जीजा निक के विदेश लौटने के पहले ही परिणीति-राघव करेंगे सगाई! आई ये गुड न्यूज़

parineeti chopra raghav chadha engagement

Recommended Video

Parineeti Chopra और Raghav Chadha की इसी हफ्ते होगी सगाई, दिल्ली में तैयारियां शुरू| FilmiBeat

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को जब से एक साथ देखा गया है, तभी से उनकी शादी की अफवाहें जोरों पर हैं। हालांकि, कई मीडिया रिपोटरें के अनुसार, एक सूत्र के मुताबकि दावा किया गया है कि राघव और परिणीति अप्रैल के पहले सप्ताह में दिल्ली में सगाई कर सकते हैं, जिसमें केवल उनके खास मेहमान ही शामिल होंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति पहले ही नई दिल्ली पहुंच चुकी हैं। सूत्र ने यह भी साझा किया कि समारोह में प्रियंका चोपड़ा जोनास, निक जोनास और मीरा चोपड़ा और दोनों के करीबी दोस्तों सहित परिवार के सदस्य शामिल होंगे।

राघव और परिणीति के बीच डेटिंग की अफवाहें पिछले महीने तब शुरू हुईं जब दोनों को लंदन और फिर मुंबई में एक साथ देखा गया। दोनों को अक्सर मुंबई और नई दिल्ली एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति और राघव एक-दूसरे से यूके में यूनिवर्सिटी के दिनों में मिले थे और दोनों सालों से अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने अभी तक अपने रिश्ते और शादी के बारे में अफवाहों की पुष्टि या खंडन नहीं किया है।

अब उनकी शादी की बातें सामने आ रही है और कई बड़े सितारों के जरिए उनकी शादी की बात मुहर भी लग दी गई है। हालांकि ये बात भी सच है कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने इस बारे में किसी तरह की आधिकारिक जानकारी फिलहाल नहीं दी है।

देखना ये है कि उनकी शादी कब होती है और इस पर दोनों कुछ कहते हैं। इस दौरान परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा भी मुंबई पहुंच चुकी हैं और ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो परिणीति से मुलाकात करेंगी और इस बार में आगे बातें करने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X