..................... Parineeti Chopra raghav chadha engagement cosy photos makes netizens crazy hamara neta kaisa ho raghav jija jaisa ho - Hindi Filmibeat

हमारा नेता कैसे हो, राघव जीजा जैसा हो... परिणीति की बाहों में कोजी हुए राघव तो मच गया बवाल

Parineeti Chopra raghav chadha

Parineeti Raghav Engagement: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई कर ली है। सगाई की पहली तस्वीरें राघव और परिणीति ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। ये मच अवेटिड तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।

दरअसल, जहां परिणीति चोपड़ा ग्लैमर वर्ल्ड से हैं और उन्हें फैंस ने स्क्रीन पर कई बार रोमांस करते और बोल्ड अंदाज में पहले भी कई बार देखा है तो वहीं राघव चड्ढा को पहली बार ही ऐसा अंदाज देखने को मिला है। तस्वीरों में परिणीति और राघव पूरी तरह से एक दूसरे में खोए और रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

ऐसे में राघव चड्ढा को लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और कमेंट सेक्शन में बधाईयां और शुभकामनाएं देने के साथ साथ मजेदार रिएक्शंस भी दे रहे हैं। तमाम लोगों को राघव इस अंदाज में काफी पसंद आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में चुनावी नारे से जोड़ते हुए लिखा, 'हमारा नेता कैसा हो, राघव जीजा जैसा हो।'लिव-इन रिलेशनशिप से लेकर वन नाइट स्टैंड तक... अपनी दुल्हनिया परिणीति के ये राज जानते भी है राघव चड्ढा?लिव-इन रिलेशनशिप से लेकर वन नाइट स्टैंड तक... अपनी दुल्हनिया परिणीति के ये राज जानते भी है राघव चड्ढा?

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्डा ने आग दिल्ली के कपूरथला हाउस में कुछ करीबी दोस्त, रिश्तेदारों और परिवार वालों की उपस्थिति में सगाई कर ली है। इस सगाई की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ गई है जो कि खुद परिणीति चोपड़ा ने शेयर की हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आई इन तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक दूसरे की बाहों में मदहोश नजर आ रहे हैं, देखने वालें भी अपनी नजरें झुका नहीं पाएंगे क्योंकि दोनों साथ में इतने प्यारे दिख रहे हैं।

लुक की बात करें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने मैचिंग व्हाइट कलर के आउटफिट पहने हैं, जो कि दोनों पर बेहद ही प्यार लग रहे हैं, इन क्लासी, सिंपल और डिजाइनर आउटफिट में परिणीति और राघव ने मानों हर किसी के दिल को जीत दिल लिया हो।

Read more about: parineeti chopra raghav chadha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X