परिणीति चोपड़ा ने दी गुड न्यूज, राघव चड्ढा का आगे बढ़ा परिवार, घर में आया नन्हा राजकुमार!

Parineeti Chopra Raghav Chadha baby boy: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने आखिरकार गुड न्यूज सुना ही दी। इस कपल ने अपने परिवार में एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया है। इस जोड़ी ने यह खुशखबरी रविवार, 19 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर साझा की।
शेयर किया पोस्ट
खुशी के पल में, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने जॉइंट स्टेटमेंट में कहा- "वो आखिरकार आ गया है! हमारा बेटा। और अब हमें याद ही नहीं कि हमारी पहले जिंदगी कैसी थी! हमारी बाहें भर चुकी हैं और दिलों में और भी ज्यादा खुशी है। पहले एक-दूसरे के साथ सिर्फ हम थे, अब हमारे पास सब कुछ है... ग्रैटीट्यूड से भरे हुए हैं- रिणीति और राघव।" इससे पहले खबरें आई थीं कि डिलीवरी से पहले परिणीति को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जो राघव का होमटाउन है।
25 अगस्त को कपल ने अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की थी। उन्होंने एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी जिसमें एक गोल केक पर लिखा था "1 + 1 = 3" और दो छोटे सुनहरे पैर के निशान भी थे। अगले वीडियो में परिणीति और राघव हाथ में हाथ डाले पार्क में घूमते हुए नजर आए।
भविष्य के माता-पिता ने पोस्ट में लिखा था- 'हमारा छोटा यूनिवर्स... रास्ते में है। हमें बहुत आशीर्वाद मिला है।'
परिणीति ने राघव को दी एनिवर्सरी विश
हाल ही में कपल ने अपनी दूसरी शादी की सालगिरह मनाई। परिणीति ने पेरिस यात्रा की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें राघव ब्लैक 'I Love Paris' टी-शर्ट पहने थे। परिणीति ने मस्ती में टी-शर्ट पर 'S' अक्षर ढककर इसे 'I Love Pari' कर दिया, क्योंकि 'Pari' उनका निकनेम है।
उन्होंने कैप्शन लिखा: "एक पत्नी के तौर पर यह मेरा फर्ज था कि मैं गलती सुधारूं। हैप्पी एनिवर्सरी मेरे रगाई! मेरी जिंदगी का प्यार, मेरा पागल दोस्त, मेरा शांत और संयमित पति - तुम्हारे साथ पूरी जिंदगी बिताने का इंतजार नहीं कर सकती।"
परिणीति राघव की शादी
परिणीति और राघव ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर, राजस्थान में करीबी दोस्तों और परिवार के बीच शादी की थी। उन्होंने मई 2023 में नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी।


Click it and Unblock the Notifications











