मासी बनकर फूली नहीं समा रहीं Priyanka Chopra, परिणीति-राघव को भेजा ये खास मैसेज

Priyanka Chopra Wishes To Parineeti Chopra and Raghav

Priyanka Chopra Wishes To Parineeti Chopra and Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के घर खुशियों की लहर दौड़ पड़ी है। दोनों अब पैरेंट्स बन गए हैं। रविवार, 19 अक्टूबर को इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के जन्म की खुशी फैंस के साथ शेयर की।

प्रियंका चोपड़ा बनीं मासी

परिणीति और राघव के पैरेंट्स बनने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार हो गई। फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं, परिणीति की कजिन बहन प्रियंका चोपड़ा, जो अब 'मासी' बन चुकी हैं, उन्होंने भी अपनी खुशी जाहिर की है।

प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर परिणीति और राघव की अनाउंसमेंट पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,
'Congratulations!' साथ ही उन्होंने परिणीति के माता-पिता- रीना और पवन चोपड़ा को टैग करते हुए पूरे परिवार को ढेर सारा प्यार भेजा।

परिणीति-राघव का इमोशनल मैसेज

दोनों ने अपने बेटे के आने की जानकारी एक प्यारे नोट के साथ दी। उन्होंने लिखा- 'वो आखिरकार आ गया है! हमारा प्यारा बेटा... अब हमें याद ही नहीं कि हमारी पहले की जिंदगी कैसी थी। हमारी बाहें अब भरी हुई हैं और दिल प्यार से भरा हुआ। पहले हम दोनों के पास एक-दूसरे का सहारा था, अब हमारे पास सब कुछ है।- प्यार के साथ, परिणीति और राघव'।

प्रियंका क्यों नहीं आईं परिणीति की शादी में?

परिणीति और राघव ने सितंबर 2023 में उदयपुर में एक खूबसूरत लेकिन प्राइवेट इवेंट में शादी की थी। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा उस वक्त शादी में शामिल नहीं हो पाईं, जिसके बाद दोनों कजिन्स के बीच मनमुटाव की खबरें फैलने लगीं। लेकिन प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इन अफवाहों को साफ किया। जब मीडिया ने उनसे शादी के बारे में पूछा, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- 'बहुत बढ़िया शादी थी।' और जब पूछा गया कि प्रियंका क्यों नहीं आईं, तो मधु चोपड़ा ने बताया- 'वो काम कर रही है।'

कपल की लव स्टोरी

बता दें कि परिणीति और राघव ने मई 2023 में दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। उनकी शादी और अब बेटे के जन्म से फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। यह कपल अब बॉलीवुड और पॉलिटिक्स की दुनिया का सबसे प्यारा 'पावर कपल' बन गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X