'बाजीराव' के लुक पर फिदा हुईं परिणीति चोपड़ा
मुंबई। फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने शायद ही कभी किसी अभिनेता की तारीफ की होगी। लेकिन इस बार गंजे बाजीराव पर उनका दिल फिदा हो गया। जी हां, हम बात कर रहे हैं, रणवीर सिंह की, जिन्होंने अपनी आगामी फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए सिर मुंडवा लिया।

परिणीति चोपड़ा का कहना है कि, कुछ ही लोग सिर मुंडवा के बाद अच्छे लगते हैं और रणवीर उनमें से एक हैं। परिणीति ने कहा कि, रणवीर अपने इस नये लुक में काफी जंच रहे हैं। 'बाजीराव मस्तानी' उनकी एक सबसे जबरदस्त फिल्म होगी।
आपको बता दें, संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित उनकी आगामी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की शूटिंग को लेकर यह काफी सूर्खियां भी बटोर रही हैं। फिल्म बाजीराव पेशवा पर आधारित है, जिसमें दीपिका बाजीराव की प्रेमिका मस्तानी का किरदार निभा रही हैं, जबकि प्रियंका बाजीराव की पत्नी काशीबाई के रूप में नजर आएंगी।
इससे पहले भी रणवीर- दीपिका संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला- रामलीला में मुख्य भूमिका निभा चुके हैं। वहीं, वहीं परिणिति और रणवीर भी फिल्म 'किल दिल' में साथ नजर आ रहें हैं।


Click it and Unblock the Notifications