..................... Parineeti Raghav Engagement: राघव चड्ढा से सगाई के बाद परिणीति चोपड़ा ने शेयर की पहली पोस्ट | Parineeti Chopra pens a heartwarming thank you note for fans after her engagement with Raghav Chadha - Hindi Filmibeat

Parineeti Raghav Engagement: राघव चड्ढा से सगाई के बाद परिणीति चोपड़ा ने शेयर की पहली पोस्ट

Parineeti Chopra pens a heartwarming thank you note

Parineeti Chopra Thank You Note For Fans: परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा के साथ सगाई के बाद अपने इंस्टाग्राम पर पहली पोस्ट शेयर की है। एक्ट्रेस ने इस मौके पर बधाई देने वाले सभी लोगों के लिए आभार व्यक्त किया है। राघव ने भी ऐसा ही एक नोट शेयर किया।

फिल्म एकट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने 13 मई को दिल्ली में सगाई की है। जहां दोनों परिवार और करीबी दोस्तों के अलावा कुछ राजनीतिक हस्तियां भी मौजूद रहे। इस फंक्शन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अपने परिवार के साथ उपस्थित थे।

हम दोनों अलग-अलग दुनिया से आते हैं

परिणीति ने सभी को धन्यवाद करते हुए पोस्ट में लिखा- "राघव और मैं पिछले कुछ हफ्तों में प्यार और सकारात्मकता की प्रचुरता से अभिभूत हैं, खासकर हमारी सगाई पर। हम दोनों अलग-अलग दुनिया से आते हैं, और यह जानकर खुशी होती है कि हमारी दुनिया भी हमारे रिश्ते के साथ अब एक हो चुकी है। हमने जितना सोचा था उससे भी बड़ा परिवार हमें मिल गया है।"

मीडिया को दिया खास तौर धन्यवाद

एक्ट्रेस ने आगे लिखा- "हम आप सबका बहुत शुक्रिया अदा करते हैं। हम यह जानकर इस सफर पर निकले हैं कि आप सभी हमारे साथ खड़े हैं। इस मौके पर हमारे मीडिया के दोस्तों का खास धन्यवाद, दिन भर वहां रहने और हमारे लिए चीयर करने के लिए। लव, परिणीति और राघव।"

राघव ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कहा धन्यवाद

वहीं, राघव ने भी ऐसा ही पोस्ट शेयर किया है। साथ ही उन्होंने ट्विटर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी धन्यवाद कहा है। राघव ने लिखा- "सर, आपने अपना आशीर्वाद देकर हमारे ख़ास दिन को और भी ख़ास बना दिया. परिणीति और मेरी तरफ़ से आपका और आपके परिवार का तहे दिल से आभार. आपका ये छोटा सा साथी, आज जीवन की एक नयी पारी शुरू कर रहा है, कामना करता हूं कि आपका आशीर्वाद ऐसे ही सदा बना रहे.."

Read more about: parineeti chopra raghav chadha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X