..................... Parineeti Chopra or Raghav Chadha Look Adorable As They Jet Off To Udaipur for Wedding - Hindi Filmibeat

Parineeti Chopra-Raghav Chadha:शादी के लिए उदयपुर पहुंचे राघव -परिणीति, एयरपोर्ट लुक आया सामने

Parineeti Chopra-Raghav Chadha

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दिल्ली में शादी के फंक्शन होने के बाद अब कपल उदयपुर में शादी करने पहुंच चुके हैं। परिणीति और राघव की एयरपोर्ट से तस्वीरें सामने आई हैं।

शादी के लिए उदयपुर पहुंची परिणीति चोपड़ा-

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। परिणीति चोपडा आम नेता राघव चड्ढा के साथ शादी कर रही हैं, दोनों की कुछ महीने पहली ही सगाई हुई थी।

दो दिन से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी के फंक्शन दिल्ली में चल रहे थे, जिसमें कई सारे खास मेहमान और परिवार शामिल हुआ है। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो पर सामने आए थे।

अब दिल्ली में परिणीति और राघव की शादी के फंक्शन खत्म होने के बाद दोनो उदयपुर पहुंचे चुके हैं। दोनों की एयरपोर्ट से तस्वीरें सामने आई है। दोनों का एयरपोर्ट काफी शानदार लग रहा था, शादी का ग्लो साफ दिखाई दे रहा था। इस दौरान दोनों की फैमिली भी साथ में है।

एयरपोर्ट लुक की बात करें राघव चड्ढा ने काले रंग की फुल टी-शर्ट, नीली डेनिम जींस और काले जूते पहने हुए थे, इसके साथ ही उन्होंने धूप का चश्मा भी लगाया था। वहीं परिणीति चोपड़ा ने एक रेड कलर की ड्रेस पहनी थी साथ में शॉल भी कैरी किया था।

24 सिंतबर को परिणीति और राघव करेंगे शादी-

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Parineeti Chopra-Raghav Chadha) ने इसी साल 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की थी। अब कपल उदयपुर के होटल लीला पैलेस में सात फेरे लेने के लिए तैयार है, दोनों 24 सितंबर को पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधेंगे। खबर है कि राघव चड्ढा बोट पर अपनी दुल्हनिया की बारात लेने जाएंगे। वहीं 30 सितंबर को राघव-परिणीति का वेडिंग रिसेप्शन होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X