परिनीति या इलियाना- कौन बनेगी सलमान की महबूबा?

By Ajay Mohan

मुंबई। फिल्‍म मैंने प्‍यार किया, हम आपके हैं कौन और हम साथ-साथ हैं जैसी फिल्‍म दे चुके सूरज बड़जातिया एक बार फिर अपने फेवरेट ऐक्‍टर सलमान खान के साथ फिल्‍म लेकर आने वाले हैं। राजश्री प्रोडक्‍शन की इस पारिवारिक फिल्‍म के लिये दो हीरोइनों के नाम ऊपर आये हैं- परिनीति चोपड़ा और इलियाना डी कर्ज। अब सलमान की महबूबा कौन बनेगी इसका काउंटडाउन शुरू हो गया है।

वैसे देसी लुक की बात करें तो इलियाना और परिनीति दोनों ही एक दूसरे को टक्‍कर देती हैं। खास बात यह है कि इन दोनों से पहले बैंड बाजा बारात से फेमस हुईं अनुष्‍का शर्मा को लिया गया था, लेकिन सलमान संग जोड़नी नहीं जमती दिखी। हालांकि फिल्‍म खुद अनुष्‍का ने छोड़ दी। अब परिनीति और इलियाना को फाइनल किया गया है। सूरज बड़जातिया अपनी फिल्‍म की शूटिंग विदेश में करना चाहते हैं, इ‍सलिये अच्‍छी लोकेशन की तलाश में विदेश घूम रहे हैं।

वापस आने पर ही वो दोनों से मुलाकात करेंगे और स्क्रिप्‍ट रीडिंग सेशन के बाद ही दोनों में से किसी एक को चुनेंगे। खास बात यह है कि अभी तक राजश्री प्रोडक्‍शन की फिल्‍मों में सलमान छोटे भाई की भूमिका में दिखते थे, लेकिन इस बार बड़े भाई का किरदार निभायेंगे। फिल्‍म की शूटिंग अक्‍टूबर में शुरू होगी। फिल्‍म में छोटे भाई का किरदार अर्जुन कपूर निभा सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X