प्रियंका चोपड़ा सिगरेट को लेकर हुईं ट्रोल, सवाल पर परिणीति चोपड़ा ने दिया ऐसा रिएक्शन
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को लेकर हाल ही में सोशल मी़डिया पर काफी ज्यादा बातें हुईं थीं और ये मौका था उनकी सिगरेट वाली तस्वीर का वायरल होना। इसके बाद लोगों ने उनको काफी खरी खोटी सुनाई थी और जमकर ट्रोल किया था। अब खबर आ रही है कि हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने भी इस बात को लेकर बयान दिया है। दरअसल उनसे पूछा गया था कि प्रियंका चोपड़ा की सिगरेट वाली तस्वीर वायरल हुई है इसके बारे में आप क्या कहना चाहेंगीं।
इस सवाल पर परिणीति चोपड़ा ने बचते हुए कहा कि वो इस सवाल का जवाब देने के लिए सही इंसान नहीं हैं। निश्चित ही उन्होने अपने आपको इससे अलग कर लिया था।

परिणीति का बयान इस समय काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।हालांकि ट्रोलिंग की बात की जाए तो यह पहली बार नहीं था जब प्रियंका को इस तरह के मुद्दे पर ट्रोल किया गया।
इससे पहले पिछले साल यानी दिसंबर में जब उनकी शादी पर आतिशबाजी हुई तो उस पर भी प्रियंका को बुरी तरह ट्रोल किया गया था। प्रियंका चोपड़ा इस समय फिल्म स्काई इज पिंक को लेकर चर्चा में हैं और इस फिल्म में वो फरहान अख्तर के साथ धमाका करने आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications