Exclusive: राघव चड्ढा के साथ परिणीति चोपड़ा की सगाई हुई पक्की, 150 लोग होंगे शामिल, ये रहे डिटेल्स

Parineeti Chopra

Parineeti Chopra: जिसका फैंस को बहुत समय से इंतजार था वह अब खत्म हो गया है, बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा की सगाई की तरीक और इस फंक्शन से जुड़ी दूसरी डिटेल्स सामने आ गई है। आज ही दोनों अपनी सगाई के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं, दोनों दिल्ली में ही अपनी सगाई करने वाले हैं। दोनों को साथ में एयरपोर्ट में देखा गया था।

गौरतलब है कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा पिछले काफी समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं, दोनों के मुंबई में लगातार दो दिन लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किए जाने के बाद इनके अफेयर के चर्चे शुरु हो गए थे हालांकि दोनों ने इसे कभी ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया। परंतु फैंस ने इनके रिश्ते को कंफर्म कर दिया था, सोशल मीडिया पर दोनों के साथ में वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे थे।

अब दोनों की सगाई से जुड़ी सारी जानकारी सामने आ गई है, सूत्रों की मानें तो, 13 मई के दिन परिणीति और राघव की सगाई होगी, इसी दिन कुछ खास मेहमानों के साथ रात में डिनर पार्टी होगी। सगाई होने से पहले परिणीति और राघव सुखमानी साहिब पाथ और अरदास में शामिल होगें। इस फंक्शन में लगभग 150 लोग ही शामिल होगें।

बता दे आज ही कपल को आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान परिणीति सिंपल लुक में नजर आईं, उन्होंने डार्क पिंक कलर का सूट पहना हुआ था। वहीं राघव ने ब्लैक कलर की शर्ट और क्रीम कलर की पैंट पहनी थी।

गौरतलब है कि, बीते काफी समय से आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्टर परिणीति चोपड़ा के रिलेशनशिप में होने की खबर हर जगह सुर्खियों में छाई हुई है हालांकि दोनों ने कभी खुलकर इस पर कुछ नहीं कहा, परंतु दोनों को कई बार साथ में देखा गया है।

Read more about: raghav chadha parineeti chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X