..................... Parineeti Chopra lashes out on uninvited guest on airport in front of Raghav Chadha parineeti chopra viral video - Hindi Filmibeat

ससुराल पहुंचते ही मेहमानों पर भड़कीं परिणीति चोपड़ा, राघव के सामने बोलीं- तुम्हे किसने बुलाया...

Parineeti Chopra

Parineeti Chopra Video: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की शादी की इनसाइड तसवीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच परिणीति का एक ऐसे वीडियो वायरल हो रहा है जिसे उनके फैंस बार बार देखना पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में परिणीति बिना न्यौते मेहमानों को टोकते दिखाई दे रही हैं।

दरअसल, परिणीति शादी के बाद पहली बार जब ससुराल में पहुंची तो दुल्हनिया के स्वागत में एयरपोर्ट से लेकर उनके घर तक खूब जश्न का माहौल देखने के लिए मिला। इस दौरान परिणीति के भाई भी उन्हें सरप्राइज देने के लिए पहुंचे। भाईयों को एयरपोर्ट पर देखर परिणीति पूरी तरह से हैरान रह गईं। इसके साथ ही सालों को देखकर राघव भी काफी खुश दिखाई दिए।

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि परिणीति अपने भाईयों से पूछती हैं तुम्हें किसने बुलाया यहां। भाईयों के साथ परिणीति की ये बॉन्डिंग उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। इसके साथ ही नेटिजंस उनके इस वीडियो पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट की बरसात कर रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा पहली बार जब ससुराल पहुंची तो वो इस दौरान हरे रंग के सूट में बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। मांग में सिंदूर और गले में मंगसूत्र पहने परिणीति के सादे सिंपल लुक से किसी की नजरें हटने का नाम नहीं ले रही हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के बाद सोशल मीडिया पर कपल्स की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह शर्माते हुए मंडप की ओर बढ़ती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल नजर आ रही है। वीडियो में एक्ट्रेस के अलावा कई गेस्ट भी नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा कपल का दूसरा वीडियो सामने आया है, जिसमें परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जयमाला के बाद अपने पेरेंट्स का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद खुश नजर आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X